[ad_1]
हाइलाइट्स
भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच 9 फरवरी से शुरू होगी टेस्ट सीरीज
कप्तान रोहित शर्मा को खलेगी दो चैंपियन खिलाड़ी की कमी
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम बहुत जल्दी बहुचर्चित बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया से दो-दो हाथ करेगी. इस सीरीज का इंतजार काफी दिनों से किया जा रहा है. 4 टेस्ट मैच में भारत को अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाना होगा. आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेली जाने वाली सीरीज में टीम इंडिया को जीत चाहिए. फाइनल की रेस में बने रहने के लिए यह बेहद जरूरी है. भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा की मजबूरी ये है कि जिन 2 चैंपियन खिलाड़ी ने ऑस्ट्रेलिया का ऑस्ट्रेलिया में जाकर बैंड बजाया था वो टीम में नहीं हैं.
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 मैचों की टेस्ट सीरीज 9 फरवरी से शुरू होने जा रही है. चयनकर्ताओं ने पहले दो टेस्ट के लिए टीम इंडिया का चयन किया है जबकि बाकी बचे मुकाबलों के लिए टीम बाद में चुनी जाएगी. घर पर रोहित टेस्ट सीरीज में कप्तानी करने उतरेंगे तो नजर टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल का टिकट पक्का करने पर होगी. मुश्किल ये है की जो टीम कप्तान के पास है उसमें दो चैंपियन शामिल नहीं हैं.
2 चैंपियन टीम में नहीं, रोहित शर्मा भी मजबूर
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह जो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेहतर असरदार रहे हैं, इस वक्त चोटिल हैं. ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों पर लगाम लगाने के लिए उनके पास एक से बढ़कर एक बेहतरीन गेंद है. अफसोस की बात यह है कि वापसी करने के बाद वो बिना कोई मैच खेले फिर से रिहैब में चले गए हैं. बीसीसीआई ने भी साफ किया है कि वो इस चैंपियन की वापसी को लेकर कोई रिस्क नहीं उठा सकता. कप्तान भी बेबस हैं क्योंकि पूरी फिटनेस हासिल नहीं कर पाने की वजह से खिलाड़ी टीम का हिस्सा नहीं हो सकते.
कप्तान रोहित का दुग्भाग्य ही कहेंगे कि ऑस्ट्रेलिया के साथ इतनी अहम सीरीज से पहले ऋषभ पंत जैसा चैंपियन विकेटकीपर बल्लेबाज कार एक्सीडेंट का शिकार होकर बाहर बैठने पर मजबूर हुआ. पिछले साल दिसंबर में दिल्ली से घर जाते वक्त पंत कार एक्सीडेंट में गंभीर रूप से घायल हो गए थे. फिलहाल वो रिकवरी कर रहे हैं लेकिन मैदान से लंबे वक्त तक बाहर बैठना होगा. ऑस्ट्रेलिया में जाकर उन्होंने जैसी पारियां खेली थी वो हर किसी के जहन में हमेशा ही ताजा रहेगी.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Border Gavaskar Trophy, India vs Australia, Jasprit Bumrah, Rishabh Pant, Rohit sharma
FIRST PUBLISHED : February 05, 2023, 20:27 IST
[ad_2]
Source link