[ad_1]

पाकिस्तान में आर्थिक संकट
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में आर्थिक हालात काफी खराब होते जा रहे हैं। आटा, चावल, दाल व अन्य खाद्य पदार्थ से लेकर पेट्रोल-डीजल तक सब कुछ महंगा हो गया है। पेट्रोल-डीजल का संकट बढ़ गया है। विदेशी बाजार से खरीदारी करने के लिए पाकिस्तान के पास विदेशी मुद्रा भंडार भी बहुत कम बचा है। हाल ही में पाकिस्तान ने विदेशी कर्ज की किस्त चुकाई है। इस कारण से देश का मुद्रा भंडार घटकर 3.09 अरब डॉलर रह गया है।
पाकिस्तान ने फिर से IMF से कर्ज मांगा है, लेकिन IMF की शर्तों ने वहां सरकार के सामने बड़ी मुश्किल खड़ी कर दी है। अगर शहबाज शरीफ IMF की शर्तों को मानते हैं तो जनता के विद्रोह का डर है और नहीं मानते हैं तो IMF से कर्ज नहीं मिलेगा। ऐसी स्थिति में देश कंगाल हो जाएगा। आइए जानते हैं पाकिस्तान के मौजूदा हालात के बारे में। सरकार क्या कह रही है और आगे क्या हो सकता है?
[ad_2]
Source link