[ad_1]

शाही मस्जिद
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मथुरा में मसानी बिजलीघर और विजिलेंस की टीम ने शनिवार की शाम को चेकिंग में शाही ईदगाह में बिजली चोरी पकड़ी है। कटिया डालकर चल रही बिजली चोरी का मुकदमा एसडीओ मसानी ने कृष्णानगर बिजलीघर थाने में ईदगाह कमेटी सचिव के खिलाफ दर्ज कराया। लगभग चार किलो का लोड दिखाते हुए करीब तीन लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। इस जुर्माने को ईदगाह कमेटी ने भर भी दिया है।
मसानी बिजलीघर के एसडीओ विकास शर्मा, अवर अभियंता दीपक मधेशिया, अवर अभियंता प्रतीक और विजिलेंस टीम के प्रभारी बीके यादव ने संयुक्त रूप से चेकिंग में ईदगाह पर बिजली चोरी का मामला पकड़ा था। इसके बाद डाली गई कटिया को लेकर कार्रवाई की तरफ कदम बढ़ा दिए। एसडीओ की तहरीर पर ईदगाह कमेटी के सचिव तनवीर अहमद के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा कृष्णानगर के बिजलीघर थाने में दर्ज कर लिया गया।
अधिशासी अभियंता विपिन गंगवार ने बताया कि ईदगाह में कटिया डालकर बिजली चोरी की जा रही थी। इसके चलते ईदगाह कमेटी के सचिव के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया है। करीब 4 किलो का लोड पाया गया। इसी के तहत करीब तीन लाख रुपये का जुर्माना ईदगाह कमेटी पर लगाया गया है। हालांकि ईदगाह कमेटी ने यह जुर्माना शनिवार को ही जमा कर दिया था। फिलहाल अब ईदगाह कमेटी को विद्युत का कनेक्शन लेने के लिए आवेदन करना पड़ेगा। उसके बाद ही नया कनेक्शन ईदगाह कमेटी को दिया जाएगा। मुकदमें में भी फाइनल रिपोर्ट की कार्रवाई आगे बढ़ेगी। ईदगाह में बिजली चोरी की शिकायत करीब ११ दिन पहले श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट के अध्यक्ष आशुतोष पांडेय ने की थी। यह शिकायत उर्जामंत्री से लेकर दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी और अधीक्षण अभियंता सुबोध कुमार शर्मा तक की गई थी।
चोरी की बिजली पकड़े जाने पर ईदगाह में छाया अंधकार
शनिवार को चोरी की बिजली जलती पाई जाने पर डिसकनेक्शन होने से ईदगाह पर अंधकार छा गया। यह अंधकार तब तक रहेगा, जब तक कि नया कनेक्शन ईदगाह कमेटी को नहीं मिल जाता। इतना जरुर है कि इस अंधकार को खत्म करने के लिए इनवर्टर आदि का सहारा लिया जा सकता है। हालांकि सुरक्षा के संबंधी लाइटें जरुर ईदगाह पर जल रही है। कारण यह है कि ईदगाह की सुरक्षा भी त्रिस्तरीय है। रेड, यलो और ग्रीन जोन में यह सुरक्षा बंटी हुई है। रेड जोन ईदगाह का अंदरुनी हिस्सा है तो यलो जोन में ईदगाह के चहुंओर का हिस्सा आता है। इसके अलावा ग्रीन जोन में शहर और हाईवे जुड़ा हुआ है।
[ad_2]
Source link