[ad_1]

क्वेटा में विस्फोट
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत के क्वेटा में रविवार को हुए एक विस्फोट में कम से कम पांच लोग घायल हो गए, जिनमें ज्यादातर पुलिसकर्मी हैं। तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) की ओर से हाल के दिनों में सुरक्षा अधिकारियों को निशाना बनाते हुए सुनियोजित हमले की यह दूसरी घटना है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट क्वेटा पुलिस लाइन क्षेत्र में हुआ और घायलों को शहर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटनास्थल की घेराबंदी कर दी गई है। विस्फोट की प्रकृति के बारे में तत्काल पता नहीं चल पाया है। प्रतिबंधित संगठन टीटीपी ने हमले की जिम्मेदारी ली है। इसने कहा कि विस्फोट में सुरक्षा अधिकारियों को निशाना बनाया गया था।
[ad_2]
Source link