[ad_1]
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक मीम खूब वायरल हो रहा है। ये मीम शुरू होता है एक हीरोइन के विवाह से। फिर बात इस हीरोइन के एक्स बॉयफ्रेंड की आती है, जिसकी शादी एक और एक्स से हुई। फिर इस एक्स के एक्स से होती हुई बात अब सिद्धार्थ तक आती है जो उस हीरोइन के एक्स रहे हैं जिसकी शादी बीते साल ही एक हीरोइन के एक्स से हुई। है ना उलझा देने वाली प्रेम कहानियां। बॉलीवुड का ये सबसे बड़ा एक्स कनेक्शन है जो सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी तक चलता चला आ रहा है। दोनों 7 फरवरी को राजस्थान में जैसलमेर के सूर्यगढ पैलेस में शादी के बंधन में बंध जाएंगे।
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की पहली मुलाकात फिल्म ‘लस्ट स्टोरीज’ की सक्सेस पार्टी के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों एक साथ फिल्म ‘शेरशाह’ में नजर आएं। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों एक दूसरे के करीब आए, प्रेम परवान चढ़ा और बात शादी तक पहुंच गई। वैसे इससे पहले भी सिद्धार्थ मल्होत्रा की जिंदगी में कई अभिनेत्रियां दस्तक दे चुकी हैं,लेकिन बात शादी तक नहीं पहुंच पाई थी। हालांकि, कियारा आडवाणी के साथ भी उन्होंने अपनी शादी की बात कभी खुलकर नहीं स्वीकार की थी, पिछले महीने ‘मिशन मजनू’ के प्रमोशन के दौरान उनसे जब कियारा से शादी की बात पूछी जाती, तो हर बार वह अपनी शादी की बात पर गोल मटोल जवाब ही देते रहे।
Bigg Boss 16: अपने इस दोस्त की वजह से बिग बॉस 16 से बाहर निकल आईं सुंबुल? जानिए पूरी सच्चाई
Jr. NTR: फैंस के सवालों से परेशान हुए जूनियर एनटीआर? बोले- पत्नी से पहले आपको बताते हैं हर बात फिर भी…
Shiv Shastri Balboa: करोड़ों की गाड़ी छोड़ ऑटो में सफर करने को मजबूर हुए अनुपम खेर, बोले- कुछ भी हो सकता है
[ad_2]
Source link