Home Sports VIDEO: लसिथ मलिंगा का नया अवतार, गेंदबाजी छोड़ पियानो से जमाई महफिल, दिल हार गए फैंस

VIDEO: लसिथ मलिंगा का नया अवतार, गेंदबाजी छोड़ पियानो से जमाई महफिल, दिल हार गए फैंस

0
VIDEO: लसिथ मलिंगा का नया अवतार, गेंदबाजी छोड़ पियानो से जमाई महफिल, दिल हार गए फैंस

[ad_1]

हाइलाइट्स

लसिथ मलिंगा का नया अवतार
गेंदबाजी छोड़ पियानो से जमाई महफिल

नई दिल्ली. श्रीलंकाई पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा (Lasith Malinga) के बारे में कौन नहीं जानता है. उन्होंने अपने समय में दुनिया के सभी बल्लेबाजों को परेशान कर रखा था. मलिंगा की स्लोवर यॉर्कर का विपक्षी टीम के बल्लेबाजों के पास कोई तोड़ नहीं था. उन्होंने मैदान में अपनी उम्दा गेंदबाजी के बदौलत कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए. यही वजह है कि मौजूदा समय में वह कई युवा तेज गेंदबाजों के आइडल हैं.

राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाजी कोच हैं मलिंगा:

मौजूदा समय में लसिथ मलिंगा आईपीएल फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के गेंदबाजी कोच हैं. आईपीएल के 16वें सीजन में भी वह राजस्थान के गेंदबाजों को धार देते हुए नजर आएंगे. आईपीएल 2023 के शुरू होने से पहले राजस्थान रॉयल्स ने उनका एक वीडियो साझा किया है. इस वीडियो में वह पियानो बजाते हुए नजर आ रहे हैं.

Tags: Indian premier league, IPL, Lasith malinga, Rajasthan Royals



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here