Home World Viral News: सड़क पर न्यूड घूम रहा था शख्स, कोर्ट ने सुनाया ऐसा फैसला, लोग भी रह गए हैरान

Viral News: सड़क पर न्यूड घूम रहा था शख्स, कोर्ट ने सुनाया ऐसा फैसला, लोग भी रह गए हैरान

0
Viral News: सड़क पर न्यूड घूम रहा था शख्स, कोर्ट ने सुनाया ऐसा फैसला, लोग भी रह गए हैरान

[ad_1]

Spain News: स्पेन की सड़कों पर एक शख्स कई दिनों से बिना कपड़ों के घूम रहा था. कुछ लोगों ने इस पर सवाल उठाए. इसके बाद मामला कोर्ट पहुंचा. लोअर कोर्ट ने उस शख्स पर जुर्माना ठोक दिया. लेकिन जब मामला हाई कोर्ट में पहुंचा तो ऐसा फैसला आया, जिस पर लोग हैरान रह गए.

एलेजांड्रो कोलोमार 29 साल के हैं. वह तब सुर्खियों में आए, जब अलादिया में बिना कपड़ों के घूमते हुए पाए गए. इसके बाद निचली अदालत ने उन पर फाइन ठोक दिया. कोलोमार ने अपनी दलील में कहा था कि यह उनकी आजादी का हनन है. दिलचस्प बात है कि वह सिर्फ जूते पहनकर निचली अदालत पहुंचे थे.न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, कोलोमार ने बताया कि वह साल 2020 से ही बिना कपड़ों के घूम रहे हैं. कुछ लोगों ने उनका समर्थन किया तो कुछ लोगों ने आलोचना की. 

लेकिन वैलेंसिया कोर्ट ने इस मामले में ऐतिहासिक फैसला सुनाया. कोर्ट ने कहा कि कोलोमार के न्यूड घूमने से शांति, सार्वजनिक व्यवस्था और नागरिक सुरक्षा में कोई रुकावट नहीं आई. अलादिया में वह दो बार बिना कपड़ों के घूमते पाए गए थे. कोर्ट ने कोलोमार के हक में फैसला देते हुए कहा कि वह अपने गांव के आसपास बिना कपड़ों के घूम सकते हैं. 

बता दें कि उनके कई वीडियोज और फोटोज वायरल हुए थे. वह बिना कपड़ों के खेतों के बीच साइकिल चलाते भी देखे गए थे. उन्होंने बताया था कि एक बार चाकू दिखाकर उनको धमकी तक दी गई थी. गौरतलब है कि 1988 से स्पेन में पब्लिक न्यूडिटी कानूनी रूप से वैध है. यहां कोई भी सड़कों पर बिना कपड़ों के घूम सकता है. लेकिन वैलाडॉलिडा और बार्सिलोना में न्यूडिटी पर सख्त कानून हैं. इन दोनों जगहों पर समुद्र के बीच को लेकर भी सख्त नियम हैं.

भारत की पहली पसंद Zeenews.com/Hindi – अब किसी और की जरूरत नहीं

.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here