[ad_1]

Apple Not Layoff
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
Google, Amazon, Microsoft और Twitter जैसी कई बड़ी टेक कंपनियों ने पिछले तीन महीने में करीब एक लाख से अधिक कर्मचारियों की छंटनी की है, लेकिन Apple ने अभी तक किसी को भी नौकरी से नहीं निकाला है। इसके अलावा Apple में होने वाली छंटनी को लेकर भी फिलहाल कोई रिपोर्ट नहीं है। हाल ही में Apple के CEO टिम कुक ने कहा है कि छंटनी एक अंतिम उपाय है और वह कर्मचारियों को जाने देने के बजाय लागत प्रबंधन के अन्य तरीके खोजेंगे। उन्होंने पूरी तरह से छंटनी की संभावना से इंकार नहीं किया है। आइए समझने की कोशिश करते हैं कि जब तमाम टेक कंपनियों में बड़े स्तर पर छंटनी हो रही है तो एपल जैसी बड़ी कंपनी में क्यों नहीं?
[ad_2]
Source link