[ad_1]
हाइलाइट्स
एशिया कप की मेजबानी को लेकर बीसीसीआई और पीसीबी में तकरार
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान जावेद मियांदाद ने इस मसले पर दिया विवादित बयान
नई दिल्ली. Asia Cup कहां होगा? इसे लेकर बीसीसीआई और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के बीच लंबे वक्त से तनातनी चल रही है. पाकिस्तान को इस बार एशिया कप की मेजबानी मिली है. लेकिन भारत ने वहां जाकर खेलने से इनकार कर दिया है और बीसीसीआई सचिव जय शाह ने किसी न्यूट्रल वेन्यू पर टूर्नामेंट कराने की बात कही है. इस मसले पर हुई एशियन क्रिकेट काउंसिल की बैठक में भी विवाद सुलझने के बजाए और उलझ गया है. इस बीच, पाकिस्तान के पूर्व कप्तान जावेद मियांदाद ने इस मुद्दे पर जगर उगला है.
जावेद मियांदाद ने भारत के पाकिस्तान आकर एशिया कप नहीं खेलने से जुड़े सवाल के जवाब में कहा, “मैं तो पहले भी कहता था कि अगर भारत में हमारे यहां खेलने नहीं आए तो भाड़ में जाए. हमें कोई फर्क नहीं पड़ता. मैंने हमेशा पाकिस्तान का समर्थन किया है. और आपको पता है कि जब भी मसला भारत-पाकिस्तान का होता है तो मैंने कभी इंडिया को नहीं छोड़ा है. लेकिन हमें अपने हिस्से की जिम्मेदारी पर ध्यान देना चाहिए और उसके लिए जहां तक हो लड़ना चाहिए.”
मियांदाद ने भारत के खिलाफ उगला जहर
पाकिस्तान के खेल पत्रकार फरीद खान ने जावेद मियांदाद के हवाले से ट्वीट किया है, “भारत हमारे यहां खेलने आए तो ठीक न आए तो फर्क नहीं पड़ता. हम तो मेजबानी करने जा रहे. यह आईसीसी का काम है वो देखें. अगर आईसीसी इस पर नियंत्रण नहीं रख सकता, तो फिर इस संस्था का कोई मतलब नहीं. आईसीसी को हर टीम और बोर्ड के साथ नियम एक से ही रखने चाहिए. अगर ऐसे कोई भी किसी के यहां खेलने से इनकार कर दे तो उस टीम को बाहर कर देना चाहिए. इंडिया अपने लिए है, हमारे लिए नहीं.”

भारत पाकिस्तान से हारने से डरता है: मियांदाद
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान यहीं नहीं रूके, उन्होंने आगे कहा कि भारत पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से क्यों डरता है? वे जानते हैं कि अगर वे पाकिस्तान से हार गए, तो उनकी जनता उन्हें नहीं बख्शेगी. नरेंद्र मोदी गायब हो जाएंगे, उनकी जनता उन्हें नहीं छोड़ेगी.
इधर कुआं, उधर खाई, ऑस्ट्रेलिया से ज्यादा भारत के सिर पर आफत बन आई, एक फैसले पर टिकी सीरीज
इससे पहले, एशियन क्रिकेट काउंसिल की बैठक के बाद भी पीसीबी सूत्रों के हवाले से यह जानकारी सामने आई थी कि चेयरमैन नजम सेठी ने बैठक में यह साफ कर दिया है कि अगर भारतीय क्रिकेट टीम पाकिस्तान नहीं आएगी तो उनकी टीम भी वनडे विश्व कप खेलने के लिए इस साल भारत नहीं आएगी.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Asia cup, BCCI, India Vs Pakistan, Javed Miandad, Pcb
FIRST PUBLISHED : February 06, 2023, 12:30 IST
[ad_2]
Source link