[ad_1]

जो बाइडन और शी जिनपिंग।
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
रिपब्लिकन पार्टी के सांसदों ने चीन पर एक संदिग्ध निगरानी गुब्बारे के जरिये जानबूझकर अमेरिका के संवेदनशील सैन्य ठिकानों की जासूसी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि चीनी गुब्बारे के अमेरिकी हवाई क्षेत्र में ऊंचाई पर उड़ने की जानकारी मिलने के साथ ही बाइडन प्रशासन ने उसे तत्काल मार गिराने का आदेश न देकर बीजिंग को अमेरिका की खुफिया सूचनाओं तक पहुंच प्रदान की। वहीं, चीन ने अमेरिकी सेना द्वारा उसके कथित मौसम अनुसंधान गुब्बारे को मार गिराने की घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए वाशिंगटन पर अविवेकपूर्ण बल प्रयोग का आरोप लगाया।
चीन के उप विदेश मंत्री शाई फेंग ने कहा कि उन्होंने ‘चीन के असैन्य मानवरहित हवाई जहाज को सैन्य बल से मार गिराने की घटना को लेकर’ अमेरिकी दूतावास में रविवार को आधिकारिक तौर पर शिकायत दर्ज कराई। अमेरिकी आसमान में चीनी गुब्बारा उड़ने की घटना ने पहले से ही तनावपूर्ण दौर से गुजर रहे चीन-अमेरिका संबंधों में तल्खी और बढ़ा दी है। अमेरिकी सेना ने राष्ट्रपति जो बाइडन के निर्देश पर चीनी गुब्बारे को उस समय मार गिराया था, जब वह अटलांटिक महासागर के ऊपर से गुजर रहा था। प्रतिनिधि सभा की खुफिया समिति के अध्यक्ष माइक टर्नर ने कहा, यह स्पष्ट रूप से चीन द्वारा सूचनाएं जुटाने और हमारे संवेदनशील मिसाइल रक्षा एवं परमाणु हथियार ठिकानों की कमान तथा नियंत्रण को विफल करने का प्रयास था। यह निश्चित तौर पर एक आपात स्थिति है, जिसे प्रशासन नहीं भांप पाया।
चीन ने अमेरिका पर अविवेकपूर्ण बल प्रयोग का आरोप लगाया
चीन ने अमेरिकी सेना द्वारा उसके कथित मौसम अनुसंधान गुब्बारे को मार गिराने की घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए वाशिंगटन पर अविवेकपूर्ण बल प्रयोग का आरोप लगाया है। उसने कहा कि इस घटनाक्रम ने ‘चीन-अमेरिका संबंधों को पटरी पर लाने के लिए दोनों पक्षों की ओर से किए गए प्रयासों और उनमें हुई प्रगति को गंभीर रूप से प्रभावित किया है तथा नुकसान पहुंचाया है।
अब कोलंबिया में दिखा एक संदिग्ध बैलून
अमेरिका और कनाडा के बाद अब कोलंबिया में एक संदिग्ध बैलून देखा गया है। कोलंबिया वायु सेना ने कहा कि वाशिंगट द्वारा दी गई चेतावनी के बावजूद उन्हें सोमवार को आसमान में एक बैलून नजर आया है। वे उसकी निगरानी में जुट गए हैं। कोलंबियाई वायु सेना ने कहा कि देश के हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने के बाद 55,000 फीट की ऊंचाई पर एक ऑब्जेक्ट देखा गया।
[ad_2]
Source link