Home Breaking News Delhi Mayor Election: मेयर-डिप्टी मेयर के चुनाव में एल्डरमैन भी लेंगे हिस्सा, आप-भाजपा का हंगामा शुरू

Delhi Mayor Election: मेयर-डिप्टी मेयर के चुनाव में एल्डरमैन भी लेंगे हिस्सा, आप-भाजपा का हंगामा शुरू

0
Delhi Mayor Election: मेयर-डिप्टी मेयर के चुनाव में एल्डरमैन भी लेंगे हिस्सा, आप-भाजपा का हंगामा शुरू

[ad_1]

11:47 AM, 06-Feb-2023

10 मिनट के लिए सदन हुआ स्थगित

पीठासीन अधिकारी ने आम आदमी पार्टी के पार्षद दल के नेता मुकेश गोयल से कहा कि वह अपने सहयोगियों को शांत करवाएं, मेयर का चुनाव होने दें। पीठासीन अधिकारी ने आगे कहा कि, जनता ने उन्हें दिल्ली की सेवा करने के लिए भेजा है, बार-बार हंगामा करना ठीक नहीं। इसके बाद भी जब पार्षदों का हंगामा नहीं रुका तो सदन को 10 मिनट के लिए स्थगित कर दिया गया है।

11:45 AM, 06-Feb-2023

लगातार बढ़ रहा हंगामा

इस बीच सदन में हंगामा शुरू हो गया है। आम आदमी पार्टी और भाजपा के पार्षद लगातार अपनी बात एक साथ रखने की कोशिश कर रहे हैं जिसके चलते हंगामा बढ़ता जा रहा है।

11:42 AM, 06-Feb-2023

पार्षदों को बांटे गए तीन मत पत्र

इस बीच सभी सदस्यों को तीन तरह के मत पत्र दिए जा रहे हैं। एक से मेयर, एक से डिप्टी मेयर और तीसरे से स्थाई समिति के सदस्यों को वोट दिया जाएगा। तीनों चुनाव एक साथ कराए जाएंगे। पीठासीन अधिकारी ने कहा कि दिल्ली हाईकोर्ट के 2016 के फैसले में साफ कहा गया है कि एल्डरमैन मेयर चुनाव में वोट डाल सकते हैं।

11:40 AM, 06-Feb-2023

आप विधायक ने जताया विरोध

पीठासीन अधिकारी के फैसले पर आम आदमी पार्टी के रिठाला विधायक महेंद्र गोयल ने आपत्ति जताई है।

11:36 AM, 06-Feb-2023

एल्डरमैन भी लेंगे मेयर डिप्टी मेयर के चुनाव में हिस्सा

पीठासीन अधिकारी सत्या शर्मा ने मेयर डिप्टी मेयर और स्थाई समिति के 6 सदस्यों के चुनाव की प्रक्रिया शुरू कराई। एल्डरमैन भी चुनाव में वोट करेंगे। इसी बात पर सदन में लगातार हंगामा हो रहा था, लेकिन अब पीठासीन अधिकारी ने कहा है कि एल्डरमैन वोट करेंगे। मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव में एल्डरमैन भी लेंगे हिस्सा, अस्थाई समिति के चुनाव में केवल पार्षद हिस्सा लेंगे।

10:35 AM, 06-Feb-2023

जो पार्टी चुनाव हारी उसके मन में चोर हैः दुर्गेश पाठक

आप नेता दुर्गेश पाठक ने भाजपा के आरोप पर कहा है कि, दिल्ली में किसी भी गली में चले जाओ, वहां चर्चा है कि मेयर मिलेगा कि नहीं। आखिर ये चर्चा क्यों है? चुनाव हो गया। आम आदमी पार्टी को बहुमत मिल गया। 2 से ढाई महीने हो गए, फिर भी मेयर नहीं मिला। जो पार्टी चुनाव हारी है, उसके मन में चोर है। वो अपनी हार को बर्दाश्त नहीं कर पा रही। कोई न कोई बहाना लेकर मेयर चुनाव को स्थगित कराना चाहती है। पहली बार नामित पार्षद लगा दिए। बीजेपी की पीठासीन अधिकारी बना दी। पहले मनोनीत पार्षदों को शपथ दिला दी। सभी को मान लिया। आज नई तारीख आई है। वही पटकथा शुरू कर दी। आज नई कहानी लेकर आएं हैं। आम आदमी पार्टी बीजेपी के पार्षदों को खऱीद रही है। आपने 15 साल काम किया, हमें 5 साल काम करने दो। यदि ठीक काम नहीं करेंगे, तो फिर आपको मौका मिल जाएगा। दिल्ली की जनता को सुनिश्चित करते हैं कि हमारा एक भी पार्षद कुछ नहीं बोलेगा। एक चूं तक नहीं निकालेगा। शांति से चुनाव होने देंगे।

10:33 AM, 06-Feb-2023

आम आदमी पार्टी ने भाजपा के आरोप को हास्यास्पद बताया

आप विधायक आतिशी ने भाजपा के आरोपों पर जवाब देते हुए कहा, अभी भारतीय जनता पार्टी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके आम आदमी पार्टी पर झूठे और हास्यास्पद आरोप लगाए। ऑपरेशन लोटस के लिए पहचानी जाने वाली पार्टी आरोप लगा रही है कि आम आदमी पार्टी भाजपा के पार्षदों को खरीद रही है। उल्टा चोर कोतवाल को डाटे। जिसने हमारे पार्षदों को पैसा, पद और विधायक की टिकट के ऑफर दिए। आज भाजपा फिर से महापौर के चुनाव को स्थगित करने की कोशिश करेगी। दिल्ली की जनता के जनादेश को स्वीकार कीजिए। मेयर का चुनाव होने दीजिए। दिल्ली को निगम की सरकार मिलना चाहिए। चुनाव रोकना असंवैधानिक है।

10:01 AM, 06-Feb-2023

भाजपा का आप पर बड़ा आरोप

भाजपा ने महापौर चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए  हैं। भाजपा नेताओं ने कहा कि महापौर उपमहापौर और स्थाई समिति के सदस्यों के चुनाव में वोट डलवाने के लिए आम आदमी पार्टी के नेताओं ने उनके 10 पार्षदों से संपर्क किया है, उन्हें करोड़ों रुपए का ऑफर दिया गया है। भाजपा नेताओं ने अपने सभी 10 पार्षद मीडिया के सामने पेश किए।

09:56 AM, 06-Feb-2023

सिसोदिया ने भाजपा पर लगाया ये आरोप

सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा कि, ‘बीजेपी ने अपने पार्षदों को आज फिर एमसीडी बैठक में मेयर चुनाव न होने देने के निर्देश दिए हैं बीजेपी पार्षदों को कहा गया है सदन शुरू होते ही किसी बहाने से हंगामा कर देना। पीठासीन अधिकारी पिछली बार की तरह फिर अनिश्चितकाल के लिए सदन स्थगित कर देंगी एलजी फिर से 20 दिन बाद की तारीख देंगे।’

 

09:39 AM, 06-Feb-2023

Delhi Mayor Election: मेयर-डिप्टी मेयर के चुनाव में एल्डरमैन भी लेंगे हिस्सा, आप-भाजपा का हंगामा शुरू

क्या तीसरा प्रयास होगा सफल

पिछले दो प्रयासों में मतदान पूरा करने में विफल रहने के बाद दिल्ली के मेयर के चुनाव को लेकर दिल्ली नगर निगम सोमवार को बैठक के लिए तैयार है। एक बार फिर से उपराज्यपाल के दिशा-निर्देश पर छह फरवरी यानी आज सदन की बैठक बुलाई गई है, जिसमें माना जा रहा है कि महापौर, उप महापौर और 6 स्थाई समिति के सदस्यों का भी चुनाव होगा। हालांकि आज सदन की बैठक शुरू होने से पहले ही आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो चुका है।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here