[ad_1]
हाइलाइट्स
शुभमन गिल या केएल राहुल कौन करेगा ओपनिंग?
हरभजन सिंह ने ओपनिंग स्लॉट को लेकर दी सलाह.
नई दिल्ली: बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी की शुरुआत में महज 3 दिन बचे हैं. भारतीय टीम की इस सीरीज के लिए तैयारियां जोरों शोरों पर है. सीरीज में भारतीय टीम अपने 3 अहम खिलाड़ियों के बिना होगी. श्रेयस अय्यर पहला टेस्ट मिस कर सकते हैं. जसप्रीत बुमराह भी शुरुआत के 2 मैच नहीं खेलेंगे. वही भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट के सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी ऋषभ पंत सड़क दुर्घटना के कारण पूरी सीरीज से बाहर रहेंगे. पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने टीम इंडिया को सीरीज जीतने का एक खास सूत्र दिया है.
हरभजन सिंह ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा,” शुरुआती साझेदारी सबसे अहम होती है. सलामी बल्लेबाज ही किसी भी मैच को सेट करते हैं. मेरे हिसाब से रोहित शर्मा और शुभमन गिल को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ओपन करना चाहिए. गिल का फॉर्म अभी अलग ही लेवल पर है. केएल राहुल टॉप क्लास प्लेयर हैं. लेकिन साल 2022 के बाद से वह पसंदीदा नहीं हैं. गिल ने हाल में ही कई रिकॉर्ड तोड़े हैं. अगर टीम इंडिया को यह टेस्ट सीरीज जीतनी है तो शुभमन गिल को रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करनी चाहिए.”
शानदार फॉर्म में हैं गिल
शुभमन गिल इस समय बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं. ऐसे में उन्होंने बाहर बिठाना उनके लय को बिगाड़ने जैसा होगा. उन्होंने भारत के लिए वनडे क्रिकेट में 4 शतक और 1 दोहरा शतक ठोका है. उन्होंने 3 शतक और 1 दोहरा शतक पिछले 15 दिनों में ठोके हैं. हाल में ही उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 मैच में 126 रनों की शानदार पारी खेली थी.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Harbhajan singh, IND vs AUS, KL Rahul, Shubman gill
FIRST PUBLISHED : February 06, 2023, 16:22 IST
[ad_2]
Source link