[ad_1]
हाइलाइट्स
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट 9 फरवरी को होगा.
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अनिल कुंबले में ने सबसे अधिक विकेट झटके हैं.
नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया (India vs Australia) वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल की लड़ाई लड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार है. पिछले 3 दिन से टीम इंडिया नागपुर में जमकर पसीना बहा रही थी. वहीं, ऑस्ट्रेलिया की टीम भी बेंगुलरू में प्रैक्टिस कर रही थी. चारो तरफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में खिलाड़ियों के प्रदर्शन को लेकर चर्चा हो रही है. वहीं, टीम इंडिया के फिरकी मास्टर आर अश्विन (R Ashwin) भी इस सीरीज को लेकर चर्चित हैं.
अश्विन की गेंदबाजी का सामना करने के लिए ऑस्ट्रेलिया ने भारत के महेश पिठिया के सामने प्रैक्टस की. अश्विन का खौफ इतना है कि ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने अपनी प्रतिक्रिया दी थी. सिर्फ ऑस्ट्रेलिया ही नहीं बल्कि साउथ अफ्रीका में भी इस गेंदबाज को लेकर बहस छिड़ी है. साउथ अफ्रीका के दो खिलाड़ी नाथन लियॉन और आर अश्विन की बहस लेकर आमने-सामने आ गए हैं. इमरान मानक और विहान लूबे बस में अश्विन और लियॉन की तुलना करते नजर आ रहे हैं. इन दोनों खिलाड़ियों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
ESPNcricinfo: The Ashwin vs Lyon debate rages on…
Imran Manack has a cat named Ravi Ashwin 😁
(via @paarlroyals) pic.twitter.com/HOJUW9SP8c
— Omar Aziz (@omareziz) February 6, 2023
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Border Gavaskar Trophy, India vs Australia, Nathan Lyon, R ashwin, Team india
FIRST PUBLISHED : February 06, 2023, 20:27 IST
[ad_2]
Source link