Home Sports WT20 World Cup : हरमनप्रीत के तूफान में उड़ गई कीवी टीम, भारत ने बनाया वर्ल्‍ड कप का सबसे बड़ा स्‍कोर

WT20 World Cup : हरमनप्रीत के तूफान में उड़ गई कीवी टीम, भारत ने बनाया वर्ल्‍ड कप का सबसे बड़ा स्‍कोर

0
WT20 World Cup : हरमनप्रीत के तूफान में उड़ गई कीवी टीम, भारत ने बनाया वर्ल्‍ड कप का सबसे बड़ा स्‍कोर

[ad_1]

हाइलाइट्स

महिला टी20 वर्ल्‍ड कप में फेवरेट मानी जा रही है भारतीय टीम
पाकिस्‍तान के खिलाफ मुकाबले से होगी अभियान की शुरुआत

नई दिल्‍ली. महिला टी20 वर्ल्‍ड कप 2023 (WT20 World Cup 2023) में ऑस्ट्रेलिया और इंग्‍लैंड के साथ टीम इंडिया (Team India) को भी फेवरेट माना जा रहा है. हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) की टीम टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत 12 फरवरी को पाकिस्‍तान के खिलाफ होने वाले मुकाबले से करेगी. लेकिन आज बात करते हैं हरमन की उस पारी के बारे में जिसके दम पर भारतीय टीम टी20 वर्ल्‍ड कप के इतिहास का सबसे बड़ा स्‍कोर खड़ा करने में कामयाब रही थी.

तारीख, 9 नवंबर 2018…जगह, वेस्‍टइंडीज का प्रोविडेंस स्‍टेडियम. टी20 वर्ल्‍ड कप के ग्रुप बी के मैच में आमने सामने थीं, भारत और न्‍यूजीलैंड की टीमें. टॉस जीतकर भारत ने पहले बैटिंग करने का फैसला किया. टीम की शुरुआत अच्‍छी नहीं रही और ओपनर बैटर तानिया भाटिया और स्मृति मांधना जल्‍द पवेलियन लौट गईं. भारत ने 22 रन पर 2 विकेट गंवा दिए. टीम को तीसरा झटका हेमलता के रूप में लगा जब वह सिर्फ 15 रन बनाकर आउट हो गईं. कप्‍तान हरमनप्रीत जब क्रीज में आईं तब स्‍कोर 5.4 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 40 रन था.

जेमिमा के साथ की बड़ी साझेदारी
मुश्किल में दिख रही टीम को कप्‍तान ने जेमिमा रोड्रिगेज के साथ संभालने का काम किया. जेमिमा ने जहां विकेट सेफ किया वहीं, हरमन ने खुलकर शॉट लगाए. दोनों ने चौथे विकेट के लिए 134 रन की साझेदारी कर डाली. 18.2 ओवर में जब जेमाइमा आउट हुईं तब टीम का स्‍कोर 174 रन था. उन्‍होंने 45 गेंद में 7 चौकों की मदद से 59 रन बनाए.

भारत पहुंच चुका है महिला टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में, पाकिस्तान का कैसा हाल !

Women’s T20 World Cup: मिताली राज की भारतीय टीम को सलाह, बोलीं- टीम का टॉप ऑर्डर तो ठीक लेकिन…

16 गेंद में ठोक दिए 50 रन

हरमन ने 51 गेंद में 7 चौकों और 8 छक्‍कों की मदद से 103 रन बनाए. उन्‍होंने अपने पहले 50 रन 33 गेंदों में बनाए. टीम जब मुश्किल हालात से उबर गई तब हरमन ने अपना रौद्र रूप दिखाते हुए अगले 50 रन महज 16 गेंदों में ठोक दिए. हरमन भारत की तरफ से टी20 फॉर्मेट में शतक लगाने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनीं. टीम इंडिया ने निर्धारित ओवरों में 5 विकेट पर 194 रन बनाए. यह महिला टी20 वर्ल्‍ड कप का सबसे बड़ा स्‍कोर था.

साउथ अफ्रीका ने तोड़ा रिकॉर्ड
लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 160 रन ही बना सकी. भारत ने यह मैच 34 रन से जीता. 2020 महिला टी20 वर्ल्‍ड कप में साउथ अफ्रीका ने भारत के सबसे बड़े स्‍कोर के रिकॉर्ड को तोड़ दिया. उसने थाइलैंड के खिलाफ 195 रन बनाकर नया कीर्तिमान बनाया. हालांकि, टी20 वर्ल्‍ड कप का दूसरे सबसे बड़ा स्‍कोर आज भी टीम इंडिया के नाम दर्ज है.

Tags: Harmanpreet kaur, ICC T20 Women World Cup, Indian Womens Cricket

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here