[ad_1]
नई दिल्ली. क्रिकेट फैन्स के लिए मंगलवार को एक दिन में दो बड़े झटके लगे. पहले एरोन फिंच ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया. अब पाकिस्तान की टीम के विकेटकीपर बैटर कामरान अकमल (Kamran Akmal) ने भी संन्यास की घोषणा कर दी है. उन्होंने मंगलवार को आधिकारिक रूप से इस बात का ऐलान कर दिया. लंबे वक्त से वो पाकिस्तान की राष्ट्रीय टीम से बाहर हैं. ऐसे में उन्होंने प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया. क्रिकेट जगत में आज का दिन हमेशा याद रखा जाएगा. सुबह ऑस्ट्रेलिया की टीम के कप्तान एरोन फिंच (Aaron Finch) ने सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान किया था. शाम होते होते पाकिस्तान से भी संन्यास की खबर सामने आई है.
कामरान अकमल को एक दिन पहले ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सेलेक्शन कमेटी में जगह दी थी. पाकिस्तान क्रिकेट लीग की शुरुआत होने में कुछ ही दिनों का वक्त बचा है. वो बाबर आजम की फ्रेंचाइजी पेशावर जाल्मी से बतौर मेंटॉर जुड़ गए हैं.
पाकिस्तान की मीडिया से बातचीत के दौरान कामरान अकमल ने संन्यास का ऐलान कर दिया. अकमल ने कहा कि वह किसी भी फॉर्मेट में इस वक्त नहीं खेलेंगे. जब मैं घरेलू क्रिकेट नहीं खेल रहा हूं तो मुझे लीग क्रिकेट भी नहीं खेलना चाहिए. अगर में खेलता हूं तो इससे किसी योग्य खिलाड़ी की जगह खराब होती है. इसी बीच एक पत्रकार ने पूछा कि क्या अब वह संन्यास ले रहे हैं, तो कामरान ने कहा, “जी बिल्कुल. अब मैं सेलेक्टर भी बन गया हूं और मेंटॉर भी बन गया हूं.”
कामरान अकमल ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए अपना आखिरी मुकाबला साल 2017 में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे फॉर्मेट मे खेला था. वो बीते छह साल से पाकिस्तान की टीम से बाहर थे. हालांकि अकमल पाकिस्तान सुपर लीग में अपनी सेवाएं दे रहे थे. पाकिस्तान के लिए कामरान अकमल ने 53 टेस्ट, 157 वनडे और 58 टी20 मुकाबले खेले हैं. एक आला दर्जे के विकेटकीपर के रूप में भी फैन्स उन्हें याद रखते हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Aaron Finch, Kamran akmal, Pakistan cricket team
FIRST PUBLISHED : February 07, 2023, 18:29 IST
[ad_2]
Source link