Home Sports टी-स्टॉल पर काम करने वाला युवा स्पिनर कर सकता है अश्विन का करियर बर्बाद! जल्द हो सकती है टीम इंडिया में एंट्री

टी-स्टॉल पर काम करने वाला युवा स्पिनर कर सकता है अश्विन का करियर बर्बाद! जल्द हो सकती है टीम इंडिया में एंट्री

0
टी-स्टॉल पर काम करने वाला युवा स्पिनर कर सकता है अश्विन का करियर बर्बाद! जल्द हो सकती है टीम इंडिया में एंट्री

[ad_1]

हाइलाइट्स

रविचंद्रन अश्विन के डुप्लीकेट हैं स्पिनर महेश पिथिया.
महेश क्रिकेट में आने से पहले टी स्टॉल पर काम करते थे.

नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 9 फरवरी से शुरू होगी. पहला टेस्ट नागपुर में खेला जाएगा. इस टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम ने अपनी तैयारी शुरू कर दी. उन्होंने भारतीय टीम के खतरनाक स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के डुप्लीकेट के खिलाफ प्रैक्टिस शुरू कर दी है. यह डुप्लीकेट कोई और नहीं बल्कि, कुछ साल पहले टी-स्टॉल पर काम करने वाले भारतीय स्पिनर महेश पिथिया है. महेश ने पीटीआई से बातचीत के दौरान बताया कि अश्विन उनके आदर्श हैं और जब वह उनसे पहली बार मिले थे तब उन्होंने उनके पैर छुए थे.

महेश पिथिया ने पीटीआई से इंटरव्यू के दौरान बातचीत में कहा,” मैंने पहले ही दिन स्मिथ को नेट में 5 से 6 बार आउट किया. आज मुझे पहले बार अपने आदर्श (अश्विन) से मिलने का मौका मिला. मैं हमेशा से उनकी तरह गेंदबाजी करना चाहता था. जब मैं उनसे मिला तब वह नेट्स के अंदर जा रहे थे. मैंने उनके पैर छुए और उनका आशीर्वाद लिया. फिर उन्होंने मुझे गले लगाया”

‘PCB को बात मान लेनी चाहिए’, विवाद के बीच आया पाकिस्तानी क्रिकेटर का जवाब

महेश ने आगे कहा,”विराट कोहली भी मुझे देखकर मुस्कुराए. उन्होंने मुझे थम्स अप का इशारा किया और मुझे शुभकामनाएं दी. मैंने रणजी ट्रॉफी से अपनी शुरुआत की थी और मैं रेड बॉल क्रिकेट में ही फोकस करना चाहता हूं. मैं बड़ौदा की टीम में अपनी जगह पक्की करना चाहता हूं. मैं अभी इंडियन प्रीमियर लीग के बारे में बिल्कुल भी नहीं सोच रहा हूं.”

भारतीय मूल के 5 क्रिकेटर, जिन्होंने दूसरे देश के लिए खेला क्रिकेट, 3 ने कप्तानी भी की

बता दें कि आस्ट्रेलियाई टीम ने महेश पिथिया को खास रविचंद्रन अश्विन के खिलाफ बचने के लिए हायर किया है. स्मिथ, वार्नर सहित अन्य बल्लेबाजों को अश्विन की गेंद खेलने में परेशानी होती है. महेश ने यह भी बताया कि वह ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ 17 फरवरी तक रहेंगे और यह उनके लिए जीवन बदलने वाला क्षण था. महेश अगर इसी तरह गेंदबाजी करते रहे तो वह जल्द ही टीम इंडिया में अश्विन की जगह ले सकते हैं.

Tags: Border Gavaskar Trophy, IND vs AUS, Ravichandran ashwin

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here