Home Breaking News सदन में टला मतदान, सड़क पर छिड़ा घमासान: मेयर चुनाव को लेकर आप-भाजपा कर रहे एक दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन

सदन में टला मतदान, सड़क पर छिड़ा घमासान: मेयर चुनाव को लेकर आप-भाजपा कर रहे एक दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन

0
सदन में टला मतदान, सड़क पर छिड़ा घमासान: मेयर चुनाव को लेकर आप-भाजपा कर रहे एक दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन

[ad_1]

आप दफ्तर के बाहर भाजपा का प्रदर्शन

आप दफ्तर के बाहर भाजपा का प्रदर्शन
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में सोमवार को तीसरी बार मेयर का चुनाव टलने के बाद मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी एक दूसरे के सामने सड़क पर आ गई हैं।

सदन में मतदान टलने के बाद अब दिल्ली के मेयर को लेकर राजधानी की सड़कों पर घमासान मचा हुआ है। दोनों पार्टियां एक-दूसरे पर चुनाव टलने का ठीकरा फोड़ते हुए प्रदर्शन कर रही हैं।

गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी जहां आप दफ्तर पर प्रदर्शन कर रही है, वहीं आम आदमी पार्टी भाजपा दफ्तर पर प्रदर्शन कर रही है। दोनों पार्टियां एक दूसरे पर आरोप लगा रही हैं कि उनकी वजह से सदन में बार-बार मेयर का चुनाव टल रहा है।

भाजपा के कार्यकर्ताओं ने हाथ में बैनर ले रखा है जिसमें लिखा है नगर निगम हो या विधानसभा आम आदमी पार्टी कर रही हंगामा, हंगामा, हंगामा। वहीं आम आदमी पार्टी ने अपने हाथ में जो प्लकार्ट ले रखे हैं उसमें लिखा है भाजपा वालों शर्म करो, लोकतंत्र की हत्या बंद करो।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here