Home Breaking News Aaron Finch Retirement: ऑस्ट्रेलिया के टी20 कप्तान एरोन फिंच का संन्यास, 2021 में टीम को बनाया था विश्व विजेता

Aaron Finch Retirement: ऑस्ट्रेलिया के टी20 कप्तान एरोन फिंच का संन्यास, 2021 में टीम को बनाया था विश्व विजेता

0
Aaron Finch Retirement: ऑस्ट्रेलिया के टी20 कप्तान एरोन फिंच का संन्यास, 2021 में टीम को बनाया था विश्व विजेता

[ad_1]

एरोन फिंच

एरोन फिंच
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया की टी20 टीम के कप्तान एरोन फिंच ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया है। वह टेस्ट और वनडे क्रिकेट से पहले ही संन्यास ले चुके थे और अब उन्होंने टी20 से भी संन्यास का एलान किया। फिंच ऑस्ट्रेलिया के सबसे सफल टी20 कप्तान रहे हैं। उनके नेतृ्त्व में कंगारू टीम साल 2021 में पहली बार टी20 विश्व कप जीती थी। एरोन फिंच ने 76 टी20 और 55 वनडे मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी की। 

फिंच ने कुल 254 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले, इसमें पांच टेस्ट, 146 वनडे और 103 टी20 मैच शामिल हैं। फिंच ने अपने संन्यास को लेकर कहा “यह महसूस करते हुए कि मैं 2024 में अगले टी20 विश्व कप तक नहीं खेलूंगा, अब पद छोड़ने का सही समय है और टीम को उस टूर्नामेंट की योजना बनाने और उस पर अमल करने का समय देना चाहिए। मैं उन सभी प्रशंसकों को भी बहुत-बहुत धन्यवाद कहना चाहता हूं, जिन्होंने मेरे पूरे अंतरराष्ट्रीय करियर में मेरा समर्थन किया।”

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here