Home Breaking News Delhi: शराब घोटाले में व्यवसायी गौतम मल्होत्रा गिरफ्तार; ED ने कोर्ट से मांगी 14 दिन की रिमांड, फैसला सुरक्षित

Delhi: शराब घोटाले में व्यवसायी गौतम मल्होत्रा गिरफ्तार; ED ने कोर्ट से मांगी 14 दिन की रिमांड, फैसला सुरक्षित

0
Delhi: शराब घोटाले में व्यवसायी गौतम मल्होत्रा गिरफ्तार; ED ने कोर्ट से मांगी 14 दिन की रिमांड, फैसला सुरक्षित

[ad_1]

गौतम मल्होत्रा

गौतम मल्होत्रा
– फोटो : फाइल

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब बनाने वाली बड़ी कंपनी ओएसिस ग्रुप के डायरेक्टर गौतम मल्होत्रा को गिरफ्तार किया है। गौतम पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है। ईडी ने गौतम को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश कर 14 दिन की रिमांड की मांग की। कोर्ट ने मल्होत्रा की ईडी कस्टडी रिमांड दिनों पर फैसला सुरक्षित रख लिया है। बता दें कि गौतम मल्होत्रा पूर्व अकाली दल के विधायक दीप मल्होत्रा के बेटे हैं। 

 
मल्होत्रा को बुधवार को पकड़ा गया। इस मामले में बुधवार को ये दूसरी गिरफ्तारी है। इससे पहले सीबीआई ने हैदराबाद के चार्टर्ड अकाउंटेंट बुचिबाबू गोरांटला को गिरफ्तार किया था। बता दें कि छह जनवरी को शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने दूसरी चार्जशीट दायर की थी। ईडी ने ये चार्जशीट राउज एवेन्यू कोर्ट में दाखिल की थी। दूसरी चार्जशीट में ईडी ने 12 आरोपी बनाए थे। इसमें 12 अभियुक्तों के नाम थे, इनमें पांच गिरफ्तार व्यक्ति (विजय नायर, शरथ रेड्डी, बिनॉय बाबू, अभिषेक बोइनपल्ली, अमित अरोड़ा) और सात कंपनियां शामिल हैं। 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here