Home Sports India vs australia cricket match sunil gavaskar allan border trophy icc womens t20 world cup khelo india youth games 2023 – Podcast: भारत में सिर्फ एक बार बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जीता है ऑस्ट्रेलिया, रोहित की टीम इंडिया पर रहेगा जीतने का दबाव

India vs australia cricket match sunil gavaskar allan border trophy icc womens t20 world cup khelo india youth games 2023 – Podcast: भारत में सिर्फ एक बार बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जीता है ऑस्ट्रेलिया, रोहित की टीम इंडिया पर रहेगा जीतने का दबाव

0
India vs australia cricket match sunil gavaskar allan border trophy icc womens t20 world cup khelo india youth games 2023 – Podcast: भारत में सिर्फ एक बार बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जीता है ऑस्ट्रेलिया, रोहित की टीम इंडिया पर रहेगा जीतने का दबाव

[ad_1]

दोनों टीमों की पुरज़ोर कोशिश बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी पर क़ब्ज़ा करने के साथ ही टेस्ट चैंपियनशिप में अपनी बादशाहत कायम करने की रहेंगी. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज़ का पहला टेस्ट नागपुर में गुरूवार से खेला जाएगा. रोहित शर्मा के नेतृत्व में टीम इंडिया पैट कमिंस की ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ मुकाबला करने के लिए कमर कसकर तैयार है.

टेस्ट क्रिकेट में अपने-अपने देश के लिए दस-दस हज़ार रन बना चुके विश्व के दो दिग्गज बल्लेबाज़ सुनील गावस्कर और एलन बॉर्डर के नाम से शुरू हुए ट्रॉफी का पहला टेस्ट दिल्ली के फिरोज शाह कोटला मैदान में 1996 में खेला गया था. इस सीरीज में सचिन तेंदुलकर की कप्तानी में  खेला गया एकमात्र टेस्ट भारत ने जीता था. पहली पारी में 152 रनों की शानदार पारी खेलेने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज़ नयन मोंगिया को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया. 

भारत में अब तक 8 बार बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का आयोजन हुआ है, जिसमें से ऑस्ट्रेलिया को सिर्फ एक बार सफलता मिली है और बाकी सीरीज़ में भारत ने बाज़ी मारी है. टीम इंडिया पिछले तीन बार से  लगातार ये ट्रॉफी अपने नाम करने में कामयाब रही है.  2016 में भारत ने अपने घर पर कंगारुओं को शिकस्त दी थी. इसके बाद 2018 और 2020 में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को उसी के सरज़मीं पर हराया था.

 अभी तक दोनों देशों के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी की 14 सीरीज़ हुई है जिसमें भारत ने 8 बार ट्रॉफी जीती है और ऑस्ट्रेलिया के नाम 5 खिताब है और एक ड्रॉ रहा है. बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में सबसे अधिक 3262 रन सचिन तेंदुलकर के नाम हैं जबकि सर्वाधिक 111 विकेट अनिल कुंबले ने लिए हैं.

भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के सफलतम कप्तानों में से एक हैं. धोनी आईसीसी की तीन ट्रॉफी जीतने वाले एकलौते कप्तान तो हैं ही साथ ही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में उनके नाम बतौर कप्तान सबसे ज्यादा जीत दर्ज हैं. महेंद्र सिंह धोनी ने 2008 से 2014 तक भारत की टेस्ट टीम की कप्तानी की.  बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में बतौर कप्तान धोनी ने 13 टेस्ट मैच खेले, जिनमें 8 में उन्हें जीत और 4 में हार मिली, एक मैच ड्रा रहा.

दूसरी ओर विराट कोहली 10 टेस्ट मैच में तीन मैच ही जीत सके हैं. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग 11 टेस्ट मैच में 2 ही टेस्ट मैच जीतने में सफल रहे.

गुरूवार से  नागपुर में होने वाले पहले टेस्ट से मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड का बाहर होना टीम इंडिया के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है.  पहले टेस्ट मैच के लिए 33 वर्षीय तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड को जोश हेजलवुड की जगह ऑस्ट्रेलियाई टीम में अंतिम एकादश में शामिल किया जाएगा.

घरेलू क्रिकेट की प्रतिष्ठत रणजी ट्रॉफी 2022-23 के सेमीफाइनल पांच दिवसीय मुकाबले 8 से 12 फरवरी तक खेले जाएंगे. सेमीफाइल मैचों में एम चिन्नास्वामी स्टेडियम बंगलुरू आठ बार की चैंपियन कनार्टक का सामना सौराष्ट्र से और होल्कर स्टेडियम इंदौर में डिफेंडिंग चैंपियन मध्यप्रदेश का सामना बंगाल से होगा.

रणजी ट्रॉफी 2022-23 के तहत खेले गए चार में से तीन क्वार्टर मैच काफी संघर्षपूण व रोमांचक रहे. कोलकोता में खेले गए पहले क्वार्टर फाइनल में बंगाल ने झारखंड को नौ विकेट से, राजकोट में खेले गए दूसरे  क्वार्टर फाइनल में सौराष्ट्र ने पंजाब को 71 रनों से, बंगलुरू में खेले गए तीसरे क्वार्टर फाइनल में कर्नाटक ने उत्तराखंड को पारी और 281 रनों और अंतिम और इंदौर में खेले गए  चैथे क्वार्टर फाइनल मैच में वर्तमान चैंपियन मध्य प्रदेश ने आंध्र प्रदेश को पांच विकेट से हराकर सेमीफाइनल में स्थान बनाया.

आठवां आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2023 का पहला मैच 10 फरवरी को साउथ अफ्रीका के केपटाउन में खेला जाएगा. 17 दिनों तक चलने वाले टूर्नामेंट में कुल 23 मैच खेले जाएंगे. टी-20 महिला वर्ल्ड कप के मैच साउथ अफ्रीका के तीन मैदानों नूलैंड्स क्रिकेट ग्राउंड, केप टाउन, सेंट जॉर्ज पार्क क्रिकेट ग्राउंड , गकेबरहा और बोलैंड पार्क , पार्ल में होंगे.  वर्ल्ड कप का खि़ताबी मुकाबला 26 फरवरी को केप टाउन में होगा.  हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में टीम इंडिया का पहला मैच चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से 12 फरवरी को खेला जाएगा.

सभी 10 टीमों को ग्रुप-1 और ग्रुप-2 में रखा गया है. ग्रुप की एक टीम अपने ग्रुप की बाकी चार टीमों के साथ एक-एक मुकाबला खेलेगी. भारतीय टीम ग्रुप-बी में इंग्लैंड, आयरलैंड, पाकिस्तान और वेस्टइंडीज़ से मैच खेलेगी.  दोनों ग्रुपों में शीर्ष पर रहने वाली 2-2 टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगी. ग्रुप स्टेज के मुकाबले 10 फरवरी से 21 फरवरी तक खेले जाएंगे. इसके बाद सेमीफाइनल मैच होंगे. टी-20 महिला विश्वकप का फाइनल मुकाबला 26 फरवरी को खेला जायेगा.

और अंत में.. मध्यप्रदेश में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2023 में रविवार तक खेली गई विभिन्न स्पर्धाओं के बाद हरियाणा 21 स्वर्ण पदकों के साथ पहले स्थान पर हैं, महाराष्ट्र 20 गोल्ड मेडल के साथ दूसरे स्थान, मेजबान मध्य प्रदेश 18 गोल्ड के साथ तीसरे, राजस्थान और ओडिशा पदक तालिका में क्रमशः चौथे और पांचवें स्थान पर हैं. मध्य प्रदेश के 9 शहरों में खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन किया जा रहा है और इस प्रतियोगिता में कुल 27 विभिन्न खेल स्पर्धाएं खेली जा रही हैं. इस प्रतियोगिता का 1 मुकाबला नई दिल्ली में भी खेला जाएगा.

न्यूज़ 18 हिन्दी पाॅडकास्ट के साप्ताहिक स्पेशल स्पोर्ट्स बुलेटिन में आज इतना ही.  ताजतरीन खेल खबरों  के साथ हम फिर हाज़िर होंगे. तब के लिए नवीन श्रीवास्तव को इजाज़त दीजिए. नमस्कार.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here