Home Breaking News Parliament Live: संसद में अदाणी मामले पर विपक्ष का हंगामा, लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित

Parliament Live: संसद में अदाणी मामले पर विपक्ष का हंगामा, लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित

0
Parliament Live: संसद में अदाणी मामले पर विपक्ष का हंगामा, लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित

[ad_1]

11:11 AM, 07-Feb-2023

अदाणी मुद्दे पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि प्रश्न हमारे नियंत्रण वाले संगठन की विश्वसनीयता का है, इसलिए मैंने सेबी के अध्यक्ष को खत लिखा है और कहा कि हिंडनबर्ग ने अपनी रिपोर्ट में जो आरोप लगाए हैं वो सही हैं या गलत उसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

11:09 AM, 07-Feb-2023

लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित की गई।

10:59 AM, 07-Feb-2023

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि जब भी राष्ट्रपति का अभिभाषण होता है तो सबसे पहला काम राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद चर्चा करनी होती है। पहले आप धन्यवाद चर्चा करो फिर आपको जो चर्चा करनी है करो लेकिन आप सदन चलने ही नहीं देते और कहते हैं कि सरकार उत्तर नहीं देती।

10:45 AM, 07-Feb-2023

कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि ये सत्तारूढ़ पार्टी जो आज ज्ञान दे रही है, जब वे लोग विपक्ष में थे तो सदन को ठप्प करने में माहिर थे। इनके दिग्गज नेता अरूण जेटली और सुषमा स्वराज कहते थे कि सदन को ठप्प करना लोकतंत्र का हिस्सा है। हम मुद्दे पर बात कर रहे हैं, JPC पहले भी हो चुका है।

कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि मुझे लगता है कि ममता बनर्जी और अदाणी के अच्छे रिश्ते हैं, क्योंकि बंगाल में ताजपुर नामक एक पोर्ट बन रहा है। अदाणी और मोदी जी के साथ ममता जी के रिश्ते में बदलाव आया है, इसलिए वे आजकल मोदी जी के खिलाफ भी कुछ नहीं बोलतीं।

10:29 AM, 07-Feb-2023

‘आप को छोड़कर सभी विपक्षी दलों ने आज संसदीय बहस में भाग लेने का फैसला किया। सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी गई।

10:18 AM, 07-Feb-2023

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जून खरगे ने कहा कि हम चर्चा चाहते हैं, हम JPC की मांग कर रहे हैं, ये घबरा क्यों रहे हैं। चर्चा से ये भाग रहे हैं हम नहीं। हम कोई बात उठाए उससे पहले ही कार्यवाही स्थगित हो जाती है। हमने 267 का नोटिस दिया है उसपर कोई चर्चा नहीं। क्या आपने सदन चलाने की कोशिश की? उन्होंने कहा कि इन्होंने HAL यूनिट नहीं बनाई, इससे पहले से हमारे पास HAL मैसूर में है। HAL 108 राफेल विमान बनाने के लिए तैयार था, लेकिन मोदी जी वे सभी रेडीमेड फ्रांस से ले आए। कर्नाटक में पंडित नेहरू के समय से इतने पब्लिक सेक्टर है, इन्होंने कोई नया जादू नहीं किया।

10:03 AM, 07-Feb-2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा संसदीय दल की बैठक के लिए संसद पहुंचे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी और अर्जुन राम मेघवाल भाजपा संसदीय दल की बैठक में पहुंचे।

09:20 AM, 07-Feb-2023

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने अडानी मुद्दे पर विस्तृत चर्चा के लिए लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया।

08:39 AM, 07-Feb-2023

सूत्रों के अनुसार, सरकार ने सोमवार को गतिरोध के खात्मे के लिए विपक्ष से बातचीत की। इससे मंगलवार से राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के शुरू होने की संभावना है। संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी और राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने गतिरोध के खात्मे के लिए विपक्षी दलों के नेताओं के साथ बैठक की। इसमें अधीर रंजन चौधरी, सुदीप बंद्योपाध्याय और टीआर बालू समेत अन्य नेता शामिल हुए। बैठक के दौरान पार्टी लाइन से हटकर नेताओं की राय थी कि राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होनी चाहिए। सूत्रों ने कहा कि कई विपक्षी नेताओं का मानना है कि धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान अदाणी मुद्दे को उठाना बेहतर होगा।

08:39 AM, 07-Feb-2023

संसद सत्र के दौरान होने वाली साप्ताहिक संसदीय दल की बैठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज यानी मंगलवार को होगी। इसमें बजट समेत विभिन्न जरूरी मुद्दों पर चर्चा होगी और सदन में विपक्ष के हंगामे के बीच कार्यवाही सुचारू ढंग से चलाने की रणनीति बनेगी।

08:36 AM, 07-Feb-2023

Parliament Live: संसद में अदाणी मामले पर विपक्ष का हंगामा, लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित

Budget Session of Parliament, Sansad Satra News Live: अदाणी समूह पर हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट के बाद मचे घमासान ने लगातार तीसरे दिन संसद की कार्यवाही नहीं चलने दी। दोनों सदनों में सोमवार को भी विपक्ष ने संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से जांच और प्रधानमंत्री के बयान की मांग पर हंगामा किया। ऐसे में आज एक बार फिर संसद के दोनों दोनों सदनों में हंगामे के आसार हैं। हालांकि, उम्मीद जताई जा रही है कि विपक्षी दल गतिरोध खत्म कर आज राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के शुरू कर सकते हैं।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here