Home Breaking News UP: अब अपने बजट से फार्मा पार्क बनवाएगी सरकार, ललितपुर में स्थापना का प्रस्ताव; 15 हजार करोड़ खर्च की उम्मीद

UP: अब अपने बजट से फार्मा पार्क बनवाएगी सरकार, ललितपुर में स्थापना का प्रस्ताव; 15 हजार करोड़ खर्च की उम्मीद

0
UP: अब अपने बजट से फार्मा पार्क बनवाएगी सरकार, ललितपुर में स्थापना का प्रस्ताव; 15 हजार करोड़ खर्च की उम्मीद

[ad_1]

सीएम योगी

सीएम योगी
– फोटो : एएनआई

विस्तार

केंद्र सरकार से बल्क ड्रग पार्क/फार्मा पार्क मिलने की उम्मीद खत्म होने के बाद प्रदेश की योगी सरकार ने अपने स्तर से इस पार्क की स्थापना की तैयारी शुरू कर दी है। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट या वित्त वर्ष 2023-24 के बजट में इसका एलान हो सकता है। सरकार ललितपुर के सैदपुर में उसी स्थान पर पार्क की स्थापना का विचार कर रही है, जहां के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा था।

केंद्र ने देश में तीन बल्क ड्रग/फार्मा पार्क स्थापित करने का एलान किया था। यूपी ने ललितपुर के सैदपुर में 2000 एकड़ भूमि पर पार्क स्थापना का प्रस्ताव केंद्र को भेजा था। 12 अन्य राज्यों ने भी दावेदारी की थी। केंद्र सरकार ने अक्तूबर-नवंबर 2022 में इस प्रोजेक्ट के लिए आंध्र प्रदेश, गुजरात और हिमाचल प्रदेश का चयन कर लिया। 

यूपी व महाराष्ट्र सहित 10 राज्यों के प्रस्ताव मंजूर नहीं हो सके। इधर ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के मद्देनजर प्रदेश को फार्मा सेक्टर में 16,000 करोड़ रुपये के एमओयू प्राप्त हुए हैं। माना जा रहा है, यदि ललितपुर में फार्मा पार्क स्थापित किया जाए तो देश और विदेश की फार्मा कंपनियों से औपचारिक प्रस्ताव पाने में कठिनाई नहीं होगी।

शासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस प्रोजेक्ट को राज्य सरकार के स्तर से जमीन पर उतारने की संभावनाओं की विस्तृत पड़ताल के लिए अपने सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी और सलाहकार (खाद्य सुरक्षा) डॉ. जीएन सिंह के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ललितपुर भेजा था। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here