[ad_1]

महिला आईपीएल 2023 से शुरू हो सकता है
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के पहले संस्करण का आयोजन इस साल चार से 26 मार्च के बीच किया जाएगा। इसको लेकर बीसीसीआई ने प्रेस रिलीज जारी कर दी है। यह टूर्नामेंट मुंबई के दो स्टेडियम- ब्रेबोर्न और डीवाई पाटिल में खेला जाएगा। इन दोनों स्टेडियम में कुल 22 मैच खेले जाएंगे।
दरअसल, महिला टी20 विश्व कप के बाद खिलाड़ियों और कोच के आराम के लिए इस लीग को सिर्फ एक जगह पर कराया जा रहा है। महिला टी20 विश्व कप टूर्नामेंट 10 से 26 फरवरी के बीच दक्षिण अफ्रीका में खेला जाएगा। इसके तुरंत बाद महिला आईपीएल की शुरुआत होगी।
वहीं, 13 फरवरी को मुंबई में खिलाड़ियों पर बोली लगेगी। कुल 1525 खिलाड़ियों ने महिला आईपीएल के ऑक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया था, जिसमें से 409 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। इनमें 246 भारतीय और 163 विदेशी खिलाड़ी हैं। 163 विदेशी में से आठ खिलाड़ी एसोसिएट देशों से हैं। इस साल विमेंस प्रीमियर लीग में पांच टीमें खेलती दिखेंगी। ब्रेबोर्न और डीवाई पाटिल
[ad_2]
Source link