Home Sports WPL: महिला प्रीमियर लीग का शेड्यूल हुआ जारी, 23 दिनों तक चलेगा घमासान, जानिए डिटेल्स

WPL: महिला प्रीमियर लीग का शेड्यूल हुआ जारी, 23 दिनों तक चलेगा घमासान, जानिए डिटेल्स

0
WPL: महिला प्रीमियर लीग का शेड्यूल हुआ जारी, 23 दिनों तक चलेगा घमासान, जानिए डिटेल्स

[ad_1]

हाइलाइट्स

4 मार्च से होगी महिला प्रीमियर लीग की शुरुआत
26 मार्च को खेला जाएगा फाइनल मुकाबला

नई दिल्‍ली. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की तर्ज पर बीसीसीआई (BCCI) पहली बार महिला प्रीमियर लीग (WPL) का आयोजन कर रहा है. लीग कब से शुरू होगी और कहां होगी, इसको सबको इंतजार था. अब इस बात का खुलासा हो गया है. आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल ने न्‍यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि महिला प्रीमियर लीग 4 से 26 मार्च तक मुंबई में खेली जाएगी. धूमल ने यह भी पुष्टि की कि इस लीग के लिए खिलाड़ियों की नीलामी पाकिस्तान के खिलाफ भारत के टी20 विश्व कप मैच के एक दिन बाद 13 फरवरी को मुंबई में होगी. लीग के सभी मैच ब्रेबॉर्न स्टेडियम और डीवाई पाटिल स्टेडियम में होंगे. पहला मुकाबला गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी टीमों के बीच खेले जाने की उम्मीद है.

महिला प्रीमियर लीग के लिए बीसीसीआई जोर-शोर से तैयारियों में जुटा है. बोर्ड ने 5 टीमों के लिए लगी बोली से 4669.99 करोड़ रुपये हासिल करने के बाद इस लीग का प्रसारण अधिकार 951 करोड़ रुपये में बेचा. इससे महिला प्रीमियर लीग आईपीएल के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी टी20 लीग बन गई. आईपीएल की तीन फ्रेंचाइजियां इस लीग में टीमें खरीदने में कामयाब रही हैं. मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल के अलावा कैपरी ग्लोबल होल्डिंग्स (लखनऊ) और अडानी स्पोर्टलाइन ने महिला प्रीमियर लीग के लिए फ्रेंचाइजी टीमें खरीदी हैं.

1500 खिलाड़ियों ने कराया रजिस्ट्रेशन
महिला प्रीमियर लीग के लिए करीब 1500 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है. प्‍लेयर्स की फाइनल लिस्‍ट अगले कुछ दिनों में जारी होने की उम्‍मीद है. 13 फरवरी को होने वाले ऑक्‍शन में हर फ्रेंचाइजी खिलाड़ियों पर 12 करोड़ रुपये खर्च कर सकेगी. टीमों को कम से कम 15 और अधिकतम 18 खिलाड़ियों के लिए बोली लगानी होगी.

20 साल…23 टेस्ट बाद दुश्मन पर मिली ‘जंबो’ जीत, अकेले की पूरी टीम साफ, 3 साल बाद टूटे जबड़े से दिखाया था जज्बा

India vs Australia: ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बैटर को ‘रिंग ऑफ पावर’ पर है भरोसा, दिलचस्‍प है इस अंगूठी का किस्सा, देखें VIDEO

महिला प्रीमियर लीग में कुल 22 मैच खेले जाएंगे. प्‍वाइंट टेबल में टॉप पर रहने वाली टीम फाइनल के लिए क्वालीफाई करेगी. दूसरे और तीसरे स्थान की टीम के बीच खिताबी मुकाबले में जगह बनाने के लिए नॉकआउट मैच होगा.

Tags: BCCI, Indian Womens Cricket, T20 cricket

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here