[ad_1]
नई दिल्ली. साल 1994, आठ फवरी यानी आज ही का दिन था. अहमदाबाद में श्रीलंका की टीम के खिलाफ टेस्ट सीरीज के तीसरे मुकाबले की शुरुआत हुई. मैच शुरू हुए अभी 64 मिनट ही हुए थे. सुबह 10:46 बजे अचानक मैदान पर गुब्बारे उड़ने लगे. हर कोई हैरान था कि अचानक यह क्या हो रहा है. स्टेडियम में एकाएक गुब्बारे उड़ाने की वजह क्या है. दरअसल, इसकी मुख्य वजह थे कपिल देव (Kapil Dev). साल 1994 में आज ही के दिन कपिल देव ने क्रिकेट के मैदान पर एक ऐसा कारनामा किया था, जिसके लिए फैन्स उन्हें खास सम्मान दिया.
उड़ाए गए 432 गुब्बारे
कपिल देव के सम्मान में फैन्स ने अहमदाबाद क्रिकेट स्टेडियम में 432 गुब्बारे उड़ाए. फैन्स की इस हरकत के कारण कुछ मिनटों के लिए मैच रोकना पड़ा! कपिल देव ने भी सिर झुकाकर फैन्स के सम्मान को स्वीकार किया. यह मौका था कपिल देव के टेस्ट क्रिकेट में 432 विकेट पूरे होने का. कपिल ने मैच में एक विकेट लेते ही रिचर्ड हैडली के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया था.
कपिल देव की गेंद पर संजय मांजरेकर ने शॉट लेग पर श्रीलंकाई बैटर हसन तिलकरत्ने का कैच लपका था. इसके साथ ही मांजरेकर ने खास कीर्तिमान अपने नाम किया. भारत ने यह मुकाबला पारी और 17 रनों से जीता था.
भारत की लगातार नौवीं जीत
मोहम्मद अजहरुद्दीन की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने इस मुकाबले को अपने नाम करने के साथ ही अपने घर पर लगातार नौवीं टेस्ट जीत दर्ज की. इस मुकाबले में भारतीय स्पिनर्स का बोलबाला रहा. स्पिनर वेंकटपति राजू और राजेश चौहान ने मिलकर कुल 20 में से 17 विकेट निकाले. मार्वन अट्टापट्टू दोनों पारियों में शून्य पर आउट हुए. करियर की अपनी पहली छह पारियों में अट्टापट्टू पांच बार शून्य पर आउट हुए थे. इससे पिछले मैच में उन्हें एक रन मिला था वो भी लेग-बॉय का था, जिसे अंपायर की बेध्यानी के चले अट्टापट्टू के खाते में डाला गया था.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Cricket news, Kapil dev, On This Day, Team india
FIRST PUBLISHED : February 08, 2023, 08:00 IST
[ad_2]
Source link