Home Breaking News मैनपुरी जीत का रिटर्न गिफ्ट: विधानसभा में शिवपाल यादव को फ्रंट सीट देंगे अखिलेश, समर्थकों के लिए भी खास प्लान

मैनपुरी जीत का रिटर्न गिफ्ट: विधानसभा में शिवपाल यादव को फ्रंट सीट देंगे अखिलेश, समर्थकों के लिए भी खास प्लान

0
मैनपुरी जीत का रिटर्न गिफ्ट: विधानसभा में शिवपाल यादव को फ्रंट सीट देंगे अखिलेश, समर्थकों के लिए भी खास प्लान

[ad_1]

फाइल फोटो

फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा महासचिव बनाए जाने के बाद अब विधानसभा के अंदर भी विपक्षी खेमे में शिवपाल का कद बड़ा दिखेगा। विधानसभा के अंदर उन्हें फ्रंट सीट पर बैठाने पर पार्टी में सहमति बन चुकी है। 

इसे सपा अध्यक्ष अखिलेश की ओर से उन्हें मैनपुरी लोकसभा सीट पर जीत का रिटर्न गिफ्ट माना जा रहा है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव मंगलवार शाम अचानक चाचा शिवपाल सिंह यादव के घर भी पहुंचे और दोनों के बीच करीब 45 मिनट तक संगठनात्मक मुद्दों पर बात हुई। 

सूत्रों के मुताबिक, मुलाकात के दौरान शिवपाल के साथियों को संगठन में समायोजित करने पर भी बात हुई। माना जा रहा है कि सपा प्रदेश में नए सिरे से आंदोलन शुरू करेगी। पार्टी से दूर हुए कई नेताओं की घर वापसी भी कराई जाएगी।  पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव बनने के बाद भी शिवपाल अब तक कार्यालय नहीं जाते हैं। 

वे पहले की तरह अपने पुराने कार्यालय में ही कार्यकर्ताओं से मिलते हैं। ऐसे में अखिलेश उनके घर पहुंचे। दोनों के बीच सियासी हालात और प्रदेश कार्यकारिणी को लेकर मंथन हुआ। सूत्रों का कहना है कि शिवपाल ने प्रसपा के राष्ट्रीय एवं प्रदेश कार्यकारिणी में रहे कुछ लोगों को समायोजित करने पर जोर दिया है। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here