[ad_1]

Bard Vs ChatGPT
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गूगल की नई एआई चैटबॉट सर्विस गूगल बार्ड (Google Bard) की घोषणा के बाद आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस चैटबॉट्स और टेक कंपनियों के बीच वर्चस्व की होड़ शुरू हो गई है। गूगल ने अपने नए एक्सपेरिमेंटल कन्वर्सेशनल एआई सर्विस बार्ड को फिलहाल यूजर्स के फीडबैक के लिए जारी किया है। यानी कंपनी ने फिलहाल बार्ड की सार्वजनिक रिलीज नहीं की है। लेकिन अब माइक्रोसॉफ्ट और गूगल की एआई को लेकर जंग तेज हो गई है। ऐसे में बार्ड बनाम चैटजीपीटी के साथ यह सवाल भी उठ रहा है कि क्या गूगल जैसे सर्च इंजन बंद हो जाएंगे। यदि आप भी इसी तरह के सवाल के जवाब जानना चाहते हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको बताएंगे कि दोनों एआई चैटबॉट्स बार्ड और चैटजीपीटी कैसे एक दूसरे से अलग हैं। साथ ही सर्च इंजन और एआई चैटबॉट्स की लड़ाई को भी समझेंगे। चलिए जानते हैं।
[ad_2]
Source link