Home Breaking News Cyber Security: ‘क्वाड’ देशों ने साइबर सुरक्षा के लिए शुरू किया अभियान, इंटरनेट यूजर को मिलेगा सुरक्षित माहौल

Cyber Security: ‘क्वाड’ देशों ने साइबर सुरक्षा के लिए शुरू किया अभियान, इंटरनेट यूजर को मिलेगा सुरक्षित माहौल

0
Cyber Security: ‘क्वाड’ देशों ने साइबर सुरक्षा के लिए शुरू किया अभियान, इंटरनेट यूजर को मिलेगा सुरक्षित माहौल

[ad_1]

फाइल फोटो

फाइल फोटो
– फोटो : ANI

विस्तार

भारत, ऑस्ट्रेलिया, जापान और अमेरिका के चतुष्पक्षीय सुरक्षा संवाद (क्वाड) समूह ने सदस्य देशों में साइबर सुरक्षा सुधार के लिए एक जन अभियान की घोषणा की है। व्हाइट हाउस के अनुसार, ‘क्वाड साइबर चुनौती’ (Quad Cyber Challenge) अभियान के तहत हिंद-प्रशांत और अन्य क्षेत्रों से इंटरनेट यूजर्स को इसमें शामिल होने व उन्हें सुरक्षित तथा जिम्मेदाराना ढंग से साइबर दुनिया का इस्तेमाल करने के लिए आमंत्रित किया गया है।

बयान में कहा गया है कि दुनिया भर में इंटरनेट उपयोगकर्ता साइबर अपराध और अन्य साइबर खतरों के निशाने पर हैं, जिससे हर साल खरबों डॉलर का नुकसान होता है और संवेदनशील व निजी जानकारी को भी खतरा है। जानकारी के मुताबिक, यह पहल लोगों के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर जागरुकता बढ़ाने के साथ-साथ अर्थव्यवस्थाओं और यूजर्स को लाभ पहुंचाने के लिए अधिक सुरक्षित व लचीले साइबर पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देने के क्वाड के निरंतर प्रयासों को दर्शाती है।

अमेरिकी एनएसए जेक सुलिवन का बयान

अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) जेक सुलिवन ने कहा, हम सदस्य देशों में साइबर सुरक्षा को बढ़ाने के लिए ‘क्वाड’ भागीदारों के साथ साइबर चुनौती पहल के मकसद से साथ आए हैं। साथ मिलकर हम लोगों और कंपनियों से खुद को और अपने उपयोगकर्ताओं (यूजर्स) को सुरक्षित माहौल देने के लिए आसान कदम उठाने को कह रहे हैं।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here