Home Breaking News Gurugram: राष्ट्रपति का दौरा कल, बंद रहेगा दिल्ली-जयपुर हाईवे; घर से निकलने से पहले देखें ट्रैफिक एडवाइजरी

Gurugram: राष्ट्रपति का दौरा कल, बंद रहेगा दिल्ली-जयपुर हाईवे; घर से निकलने से पहले देखें ट्रैफिक एडवाइजरी

0
Gurugram: राष्ट्रपति का दौरा कल, बंद रहेगा दिल्ली-जयपुर हाईवे; घर से निकलने से पहले देखें ट्रैफिक एडवाइजरी

[ad_1]

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू।
– फोटो : ANI

विस्तार

गुरुवार को किसी जरूरी काम से दिल्ली-जयपुर हाईवे के रास्ते गुरुग्राम-मानेसर या दिल्ली की ओर जाने का कार्यक्रम है तो उसे या तो स्थगित करें दें या फिर घर से निकलने से पहले ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी पर नजर दौड़ा लें। कहीं ऐसा न हो कि दिल्ली-जयपुर हाईवे का सफर आपको मुसीबत में डाल दे। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू बृहस्पतिवार को भोड़ाकलां स्थित ओम शांति रिट्रीट सेंटर के एक कार्यक्रम में शिरकत करने आ रही हैं। उनके दौरे के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से दिल्ली-जयपुर हाईवे पर दो पालियों में छह घंटे आवाजाही एकदम बंद रहेगी।

ट्रैफिक पुलिस की ओेर से जारी एडवाइजरी के अनुसार बृहस्पतिवार की सुबह नौ से दोपहर 12 बजे और दोपहर बाद दो बजे से शाम पांच बजे तक दिल्ली-जयपुर हाईवे पर यातायात बिलासपुर की ओर आने और जाने नहीं दिया जाएगा यानी इन घंटों में जयपुर से दिल्ली-गुरुग्राम की ओर आने वाले और दिल्ली से रेवाड़ी-धारूहेड़ा-बावल और जयपुर जाने वाले यातायात को हाईवे की बजाय दूसरे मार्गों पर बदला (डायवर्ट) गया है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here