[ad_1]
हाइलाइट्स
2016-17 बॉर्डर गावस्कर सीरीज में राहुल तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर थे.
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच नागपुर में होगा.
नई दिल्ली. भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत में महज 1 दिन बचा है. चारो तरफ चर्चा है तो नागपुर टेस्ट में प्लेइंग इलेवन की. साल 2017 में जब ऑस्ट्रेलिया ने भारत का दौरा किया था, उस समय टीम इंडिया के पास एक लंबे कद का खिलाड़ी मौजूद था. जी हां, हम बात कर रहे हैं केएल राहुल (KL Rahul) की, जो आसानी गेंद को बाउंड्री के बाहर पहुंचाने की क्षमता रखते हैं. लेकिन 6 साल बाद उनके करियर की दिशा और दशा पूरी तरह से बदल चुकी है.
राहुल की शुरुआत कुछ ऐसी थी, कि हर किसी का मानना था वह पीछे मुड़कर ही नहीं देखेंगे. लेकिन दो साल करियर में ऐसे आए कि राहुल न इधर के रहे न उधर के. हालांकि, 2016-17 बॉर्डर गावस्कर सीरीज में स्टीवन स्मिथ और चेतेश्वर पुजारा के बाद राहुल तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर थे. उस दौरान उन्होंने 14 पारियों में 10 बार 50 का आंकड़ा पार किया था. जब वह 25 साल के थे, तब तीनों फॉर्मेट में शतक लगा चुके थे. लेकिन 2018 का टेस्ट सीजन ऐसा आया कि सब कुछ बदल गया.
2018 में उनकी तकनीक पर उठे सवाल
4 साल पहले केएल राहुल का टेस्ट सीजन बेहद खराब रहा था. उन्होंने 12 टेस्ट मैच में केवल 468 रन बनाए थे. उस दौरान राहुल का औसत 22.28 का था. इसके बाद राहुल की वापसी हुई 2021 में, जब उन्होंने अपनी बैटिंग में ठहराव लाते हुए लॉर्ड्स और सेंचुरियन में शतक लगाया था. इसके बाद उनकी टी20 फॉर्मेट में आलोचना शुरू हो गई थी. 2022 में रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में उन्होंने टीम कमान भी संभाली. लेकिन यह साल भी उनकी फॉर्म के लिहाज से कुछ खास नहीं गया.
VIDEO: कभी टेनिस..कभी वर्दी..अब धोनी ने दिखाया नया अवतार, आईपीएल से पहले बन गए किसान
अब शुभमन गिल बन गए दीवार
पिछले 8 टेस्ट पारियों की बात करें तो उप कप्तान ने केवल एक अर्धशतकीय पारी खेली. उनका औसत केवल 17 के आस-पास रहा. इस प्रदर्शन के बाद उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने के लिए प्रतिस्पर्धा चरम पर पहुंच चुकी है. पहला विकल्प हैं युवा बैटर शुभमन गिल जो लगातार शतकों से अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि कप्तान रोहित शर्मा नागपुर टेस्ट में किसे मौका देते हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Border Gavaskar Trophy, India vs Australia, KL Rahul, Shubman gill, Team india
FIRST PUBLISHED : February 08, 2023, 20:31 IST
[ad_2]
Source link