Home Breaking News PHOTOS: भदोही में फाइलेरिया की दवा खाने से 25 बच्चों की हालत बिगड़ी, सभी अस्पताल में भर्ती, CMO ने कहा…

PHOTOS: भदोही में फाइलेरिया की दवा खाने से 25 बच्चों की हालत बिगड़ी, सभी अस्पताल में भर्ती, CMO ने कहा…

0
PHOTOS: भदोही में फाइलेरिया की दवा खाने से 25 बच्चों की हालत बिगड़ी, सभी अस्पताल में भर्ती, CMO ने कहा…

[ad_1]

भदोही के औराई ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय मल्लूपुर में गुरुवार को फाइलेरिया की दवा खाने से पहली से पाचवीं तक के 25 बच्चे बीमार हो गए। सभी को जिला अस्पताल ज्ञानपुर भर्ती कराया गया। जहां दो की हालत सामान्य होने पर उन्हें छुट्टी दे दी गई, जबकि बाकी अभी भी भर्ती हैं। खबर मिलने पर आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

मल्लूपुर गांव के अलग-अलग बस्ती के बच्चे प्राथमिक विद्यालय में पढ़ते हैं। गुरुवार को फाइलेरिया अभियान के तहत आशा, आंगनवाड़ी और एएनएम दवा खिलाने के लिए विद्यालय पहुंची। 

बच्चों को दवा खिलाया जाने लगा। उसी दौरान पहली से चौथी कक्षा में पढ़ने वाली सुनिधि रश्मि, अर्पिता दूबे, ममता, शिखा, वंदना, काजल सहित 25 बच्चों को उल्टी-दस्त शुरू हो गई। यह देख स्कूल प्रशासन में खलबली मच गई।

 

बीमार बच्चों की उम्र पांच से 10 साल है। आनन-फानन में सभी बच्चों को जिला अस्पताल ज्ञानपुर के इमजरेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। जहां सभी का प्राथमकि उपचार किया जा रहा है।

मौके पर सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक, एसडीएम ज्ञानपुर, शिक्षा विभाग के अधिकारी पहुंच गए। सीएमओ ने बताया कि खाली पेट दवा खाने से दिक्कत हुई। कुछ देर में स्थिति सामान्य हो जाएगी। उन्होंने बताया कि फाइलेरिया की दवा खाली पेट नहीं खिलाई जाती है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here