[ad_1]

चीन का जासूसी गुब्बारा
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
चीन के जासूसी गुब्बारा को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। अमेरिकी अधिकारियों का दावा है कि चीन ने केवल अमेरिका और भारत ही नहीं बल्कि कई अन्य देशों में भी अपने जासूसी गुब्बारे छोड़े थे। अमेरिका की उप सचिव वेंडी शर्मन ने भारत समेत दुनिया के 40 सहयोगी देशों के दूतावास को इस मामले से जुड़ी जानकारी दी है। बता दें कि शनिवार चार फरवरी को ही एक संदिग्ध जासूसी गुब्बारे को अमेरिका ने मार गिराया था। अमेरिका ने इसके लिए फाइटर जेट F-22 की मदद ली थी। आइए जानते हैं कि अमेरिकी अधिकारियों ने चीन के जासूसी गुब्बारे को लेकर क्या-क्या खुलासे किए?
[ad_2]
Source link