[ad_1]
हाइलाइट्स
साउथ अफ्रीका में 10 फरवरी से महिला टी20 विश्व कप की शुरुआत हो रही है
भारतीय टीम पिछली बार की उप विजेता है, हरमनप्रीत कौर इस बार चैंपियन बनना चाहेंगी
नई दिल्ली. भारतीय महिला टीम की पावर फुल बैटर और जबरदस्त कप्तान हरमनप्रीत कौर पर एक बार फिर से सबकी नजरें गड़ी हैं. पिछली बार आईसीसी टी20 विश्व कप में ट्रॉफी हासिल करने से एक कदम दूर रह गई टीम इंडिया इस बार ये सपना पूरा करना चाहेगी. कपिल देव जैसी बात हरमनप्रीत में नजर आती है, और पूरा देश उनके वही कमाल महिला क्रिकेट में करने की उम्मीद रखता है जो 1983 में कपिल पा जी ने पुरुष क्रिकेट में कर दिखाया था. साउथ अफ्रीका में 10 फरवरी से 8वें आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का आगाज होने जा रहा है.
भारतीय टीम महिला क्रिकेट के टी20 विश्व कप में इस बार बतौर उप विजेता उतर रही है. इस सम्मान को पिछली बार हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में ही टीम इंडिया ने हासिल किया था. भारत के लिए एक से बढ़कर एक विस्फोटक पारी खेल चुकी इस धुंआधार बैटर के जलवे जब मैदान पर छाते हैं तो फील्डिर मैदान के चारों तरफ भागते नजर आते हैं. टी20 में धमाकेदार शतक जमा चुकी इस तूफानी कप्तान पर काफी कुछ निर्भर करेगा.
हरमनप्रीत कौर का करियर धमाकेदार
साल 2009 में पाकिस्तान के खिलाफ मार्च में हरमनप्रीत कौर ने अपने वनडे करियर का आगाज किया था. तीन महीने बाद जून में इंग्लैंड के खिलाफ उनको अपने टी20 करियर का आगाज करने का मौका मिला. भारतीय टीम के मिडिल ऑर्डर बैटर से कप्तान तक का सफर उन्होंने बेहद जल्दी तय किया. वनडे में हरमनप्रीत कौर के नाम 124 मैच में 5 शतकीय पारी की बदौलत 3322 रन हैं जबकि 146 टी20 में इस धुरंधर ने 1 सेंचुरी ठोकते हुए 2940 रन बनाए हैं.
वर्ल्ड कप में हरमनप्रीत कौर का ऑस्ट्रेलिया पर प्रचंड वार
साल 2017 के वनडे वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हरमनप्रीत कौर ने एक ऐसी पारी खेली थी जिसे देखने को बाद महान कप्तान कपिल देव के 1983 के पारी की याद ताजा हो गई थी. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हरमनप्रीत कौर ने सेमीफाइनल में महज 115 गेंद पर 20 चौके और 7 छक्के जमाते हुए 171 रन बना डाले थे. नाबाद रहते हुए टीम को 245 रन तक पहुंचाया था. भारत ने 36 रन से मैच जीतकर फाइनल में कदम रखा था.
टी20 क्रिकेट में आया तूफान
हरमनप्रीत कौर को वर्ल्ड कप जैसा बड़ा टूर्नामेंट पसंद आता है. आईसीसी टी20 विश्व कप 2018 में न्यूजीलैंड के खिलाफ हरमनप्रीत कौर ने धमाल मचाते हुए महज 51 गेंद पर 7 चौके और 8 छक्के जमाते हुए 103 रन की पारी खेल डाली थी. भारत ने 5 विकेट पर 194 रन बनाए थे और 34 रन से मुकाबला अपने नाम किया था.
कपिल देव जैसा जज्बा, ट्रॉफी चूमने का अरमान
पुरुष क्रिकेट में भारत को कपिल देव ने नई नवेली टीम के साथ 1983 का वनडे वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रचा था. हरमनप्रीत कौर खिलाड़ियों के मामले में धनी हैं और उनके पास चैंपियनों की फौज है. शेफाली वर्मा ने हाल ही में कप्तानी करते हुए भारत को अंडर 19 टी20 चैंपियन बनाया है. हरमनप्रीत कौर वर्ल्ड कप जीतकर ऐसा करने वाली पहली महिला कप्तान बनने का गौरव हासिल करना चाहेंगी.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Harmanpreet kaur, ICC T20 Women World Cup, Women’s T20 World Cup
FIRST PUBLISHED : February 09, 2023, 20:54 IST
[ad_2]
Source link