[ad_1]

झुग्गियों में लगी भीषण आग
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बुधवार की देर रात थाना अम्ब के बणे दी हट्टी में झुग्गी में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से चार बच्चे जिंदा जल गए। सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने लोगों की मदद से आग पर काबू पाया है।
जानकारी के अनुसार, ऊना जिले के पुलिस थाना अम्ब के बणे दी हट्टी में एक झुग्गी में बुधवार देर रात आग लग गई। आग की चपेट में आने से चार प्रवासी बच्चे जिंदा जल गए। सभी बच्चे झुग्गी में टीवी देख रहे थे। अचानक भड़की आग की सूचना दमकल विभाग को मिली, तुरंत आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया, लेकिन बच्चों को बचाया नहीं जा सका।
[ad_2]
Source link