[ad_1]
हाइलाइट्स
भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 177 रन पर किया ऑलआउट.
रोहित शर्मा ने जड़ा शानदार अर्धशतक.
नई दिल्ली. भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच टेस्ट सीरीज का आगाज हो चुका है. टीम इंडिया ने पहले ही दिन मेहमानों को अपनी क्षमता दिखा दी है. पहले गेंदबाजी से ऑस्ट्रेलिया को ढेर कर दिया फिर बल्लेबाजी से भी शुरुआत अच्छी रही. इस मैच के बीच सोशल मीडिया पर भारत-पाकिस्तान कंट्रोवर्सी देखने को मिल रही है. पाकिस्तान, भारत को घर में हराने के सपने देखने लगा है.
दरअसल, ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीता और बल्लेबाजी करने का फैसला किया. लेकिन यह फैसला शुरू में ही गलत साबित हो गया. स्पिनर्स मेहमानों पर पूरी तरह हावी हो गए. स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने 5 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा, वहीं 3 बैटर्स को अश्विन ने फिरकी में फंसा लिया. जिसके बाद चारो तरफ दोनों की जमकर तारीफ हुई. पूर्व भारतीय दिग्गज आकाश चोपड़ा ने भी टीम इंडिया के प्रदर्शन को लेकर ट्वीट किया. जिसमें उन्होंने ऑस्ट्रेलिया को लेकर लिखा, ‘क्या होगा? यदि भारत को भारत में हराने का अच्छा मौका फुसफुसा पटाखा निकला.’

पाकिस्तानी फैन ने दिया अजीबोगरीब रिप्लाई
आकाश चोपड़ा के ट्वीट पर पाकिस्तान के एक फैन ने अजीब रिप्लाई किया. उसने लिखा, ‘केवल पाकिस्तान ऐसा है जो भारत को भारत में ही मात दे सकता है.’ जिसके बाद आकाश चोपड़ा ने पाकिस्तान की आलोचना कर उसकी बोलती बंद कर दी. एक-एक कर उन्होंने पाकिस्तान की हार को गिना दिया.
रवींद्र जडेजा ने क्या गेंद से की छेड़खानी? दिग्गजों ने उठाए सवाल, देखें वायरल वीडियो
आकाश चोपड़ा ने लिखा, ‘मुझे आपकी सकारात्मकता पसंद है लेकिन जनाब, आप अपने घर की सीरीज तो जीत लो. घर में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के साथ. इसके अलावा बांग्लादेश, श्रीलंका और WI दूर श्रृंखला में पाकिस्तान को पहले ही WTC फाइनल में पहुँच जाना चाहिए था.’
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Aakash Chopra, Border Gavaskar Trophy, India Vs Pakistan, Team india
FIRST PUBLISHED : February 09, 2023, 21:33 IST
[ad_2]
Source link