Home Sports IND vs AUS: पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने उतारी ये Playing 11, कप्तान रोहित शर्मा ने इन प्लेयर्स को दिया मौका

IND vs AUS: पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने उतारी ये Playing 11, कप्तान रोहित शर्मा ने इन प्लेयर्स को दिया मौका

0
IND vs AUS: पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने उतारी ये Playing 11, कप्तान रोहित शर्मा ने इन प्लेयर्स को दिया मौका

[ad_1]

India vs Australia, 1st Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की हाईप्रोफाइल बॉर्डर गावस्कर सीरीज का पहला टेस्ट मैच नागपुर के (विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन) VCA स्टेडियम में खेला जा रहा है. नागपुर में खेले जा रहे इस टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है और टीम इंडिया को गेंदबाजी सौंपी है. रोहित शर्मा ने बड़े फैसले लेते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में अपनी बेस्ट प्लेइंग इलेवन उतारी है. आइए एक नजर डालते हैं कि कप्तान रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में क्या प्लेइंग इलेवन उतारी है. 

टीम इंडिया के ओपनर

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में केएल राहुल के साथ विस्फोटक ओपनर और कप्तान रोहित शर्मा टीम इंडिया के लिए ओपनिंग करेंगे. भारत की धरती पर रोहित शर्मा बेहद खतरनाक साबित होते हैं. ऐसे में वह पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दोहरा शतक जड़ने का भी दम रखते हैं. रोहित शर्मा और केएल राहुल की ओपनिंग जोड़ी ऑस्ट्रेलिया के लिए पहले टेस्ट मैच में काल बन जाएगी. 

टीम इंडिया का मिडिल ऑर्डर

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में नंबर 3 पर बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा बल्लेबाजी करेंगे. नंबर 4 पर स्टार बल्लेबाज विराट कोहली बल्लेबाजी करेंगे. नंबर 5 पर इनफॉर्म बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजी करेंगे. सूर्यकुमार यादव इन दिनों वनडे और टी20 क्रिकेट में जमकर रनों की बरसात कर रहे हैं. कप्तान रोहित शर्मा ने प्लेइंग इलेवन से शुभमन गिल और ईशान किशन को बाहर कर दिया है. नंबर 6 पर ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा बल्लेबाजी करेंगे, जो गेंद के साथ-साथ बल्ले से भी टीम इंडिया को मजबूती देंगे. नंबर 7 पर स्पेशलिस्ट विकेटकीपर केएस भरत बल्लेबाजी करेंगे. भारत की स्पिनरों के अनुकूल पिचों पर कीपिंग के लिए टीम इंडिया को केएस भरत जैसे माहिर विकेटकीपर की जरूरत है. 

ऑलराउंडर और स्पिनर 

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में मिलने वाली नागपुर की पिच बहुत हद तक स्पिनरों को मदद करेगी, ऐसे में कप्तान रोहित शर्मा प्लेइंग इलेवन में अक्षर पटेल और रविचंद्रन अश्विन दोनों को ही शामिल किया है. अक्षर पटेल और रविचंद्रन अश्विन गेंद के साथ-साथ बल्ले से भी टीम इंडिया को मजबूती देंगे. अक्षर पटेल और रविचंद्रन अश्विन के साथ जब रवींद्र जडेजा भी स्पिन गेंदबाजी करेंगे तो ये तीनों ही घातक स्पिनर्स ऑस्ट्रेलिया की टीम को तहस-नहस कर देंगे. कप्तान रोहित शर्मा ने प्लेइंग इलेवन से चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव को बाहर कर दिया है.
 
तेज गेंदबाज 

कप्तान रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज को बतौर तेज गेंदबाज टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में जगह दी है. रोहित शर्मा ने प्लेइंग इलेवन से उमेश यादव और जयदेव उनादकट को बाहर कर दिया है.

पहले टेस्ट मैच के लिए भारत की Playing 11: 

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, केएस भरत (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज.

भारत की पहली पसंद ZeeHindi.com – अब किसी और की ज़रूरत नहीं



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here