[ad_1]
हाइलाइट्स
रोहित शर्मा ने पहले दिन बनाए 56 रन.
टीम इंडिया ने पहले दिन बनाए 77 रन.
नई दिल्ली. भारत ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी (Border Gavaksr Trophy) में ऑस्ट्रेलिया को टक्कर देना शुरू कर दिया है. ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, जो पहले ही ओवर में गलत साबित हुआ. टीम इंडिया के गेंदबाज शुरू से ही हावी हो चुके थे. रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) और आर अश्विन ने अपनी फिरकी में कुल 8 बैटर्स को फंसाया. मेहमान टीम की पहली पारी महज 177 रन पर ही थम गई. वहीं, अब टीम इंडिया के बैटर्स भी मेहमानों को परेशान करते नजर आ रहे हैं.
रोहित शर्मा और केएल राहुल ने टीम अच्छी शुरुआत दी है. इस बीच भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें हिटमैन नाथन लियान की गेंदबाजी को लेकर कमेंट कर रहे हैं. नाथन लियान ऑस्ट्रेलिया के लिए अहम स्पिनर हैं, लेकिन भारत के खिलाफ उनकी गेंदबाजी में बदलाव देखने को मिला. नाथन लियान ने रोहित और राहुल के सामने तेज गति से गेंदबाजी की. उनकी गेंदबाजी को लेकर कमेंटेटर्स ने भी जिक्र किया. लेकिन हिटमैन ने जो कहा वह स्टंप माइक में रिकॉर्ड हो गया और उसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
ये फास्ट बॉलर जैसे डाल रहा है- रोहित शर्मा
रोहित शर्मा ने नाथन लियान का सामने करने के बाद कहा, ‘यह फास्ट बॉलर जैसे तो डाल रहा है.’ हिटमैन की आवाज स्टंप माइक में सुनी जा सकती है. रोहित शर्मा ने बेहद शानदार बल्लेबाजी की है. शुरू से ही हिटमैन मेहमानों पर हावी हो गए. रोहित ने शानदार अर्धशतक पूरा कर लिया है. अब देखना दिलचस्प होगा कि वह इस हाफ सेंचुरी को शतक में तब्दील कर पाते हैं या नहीं.
“Ye fast bowler jaise toh dalra hai behenchod” 😂😂 Another Indian another behenchod caught😂#INDvAUS #RohitSharma pic.twitter.com/MkfLYTtXex
— Aayush Pandey (@Viratian_Pandey) February 9, 2023
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Border Gavaskar Trophy, India vs Australia, Nathan Lyon, Rohit sharma, Team india
FIRST PUBLISHED : February 09, 2023, 17:13 IST
[ad_2]
Source link