Home Breaking News IND vs AUS 1st Test Live: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट नागपुर में, विजयी आगाज करना चाहेगी टीम इंडिया

IND vs AUS 1st Test Live: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट नागपुर में, विजयी आगाज करना चाहेगी टीम इंडिया

0
IND vs AUS 1st Test Live: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट नागपुर में, विजयी आगाज करना चाहेगी टीम इंडिया

[ad_1]

08:24 AM, 09-Feb-2023

IND vs AUS 1st Test Live: ऑस्ट्रेलिया की चुनौती के लिए तैयार है भारत

टेस्ट सीरीज के लिए दोनों टीमों ने बेहतरीन तरीके से तैयारी की है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने मैच से पहले कहा कि ऑस्ट्रेलिया के पास दो बेहतरीन स्पिन गेंदबाज हैं और भारतीय टीम यह बात अच्छे से जानती है कि ये दोनों बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं। इससे निपटने के लिए तैयारी की गई। 

 

08:21 AM, 09-Feb-2023

IND vs AUS 1st Test Live: प्लेइंग 11 को लेकर क्या बोले रोहित

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस से पहले टीम चयन को लेकर कहा है कि कई खिलाड़ी बेहतरीन फॉर्म में हैं। ऐसे में टीम का चयन करना मुश्किल है, लेकिन यह अच्छी बात है। हम पिच के हिसाब से खिलाड़ियों का चयन करेंगे और यह देखेंगे कि हालातों के हिसाब से टीम को किस खिलाड़ी की जरूरत है। सीरीज से पहले सभी खिलाड़ियों को बता दिया गया है कि जरूरत के हिसाब से उन्हें टीम में शामिल किया जाएगा।

08:04 AM, 09-Feb-2023

IND vs AUS 1st Test Live: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट नागपुर में, विजयी आगाज करना चाहेगी टीम इंडिया

नमस्कार, उमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में है। चार मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम जीत हासिल कर सीरीज का विजयी आगाज करना चाहेगी। यह सीरीज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से बेहद अहम है। ऐसे में दोनों टीमें पहला मैच जीतकर सीरीज में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहेंगी।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here