[ad_1]
नई दिल्ली. रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की अगुआई में भारतीय बैटर्स ने जोरदार प्रदर्शन किया. इस कारण टीम इंडिया (Team India) पहली पारी में 144 रन की महत्वपूर्ण बढ़त लेने में सफल रही और उसके 3 विकेट बचे हुए हैं. भारत ने मैच पर शिकंजा कस लिया है. ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा (Javindra Jadeja) ने भी 5 महीने बाद वापसी का जश्न मनाया. पहले इस बाएं हाथ के स्पिनर ने 5 विकेझट झटके. फिर नाबाद 66 रन की अहम पारी खेलकर टीम का स्कोर 300 रन के पार पहुंचाया. भारतीय टीम ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर पहली पारी में 7 विकेट पर 321 रन बना लिए हैं. अक्षर पटेल भी अर्धशतक लगाकर डटे हुए हैं. इंटरनेशनल डेब्यू कर रहे 22 साल के ऑफ स्पिनर टॉड मर्फी ने 5 विकेट झटके. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली पारी में 177 रन ही बना सकी थी.
भारत ने दूसरे दिन शुक्रवार को एक विकेट पर 77 रन से आगे खेलना शुरू किया. पहले सेशन में टीम को 2 झटके लगे. रविचंद्रन अश्विन (23 ) और चेतेश्वर पुजारा (7) का विकेट टीम ने खोया. अश्विन ने रोहित शर्मा के साथ 42 रन की साझेदारी की. युवा ऑफ स्पिनर टॉड मर्फी ने भारतीय खिलाड़ियों को परेशान किया, लेकिन रोहित शर्मा ने संयम दिखाया.
कोहली और सूर्यकुमार सस्ते में लौटे
विराट कोहली (12) और सूर्यकुमार यादव (8) बड़ी पारी नहीं खेल सके. इस कारण स्कोर एक समय 5 विकेट पर 168 रन हो गया था. कोहली को मर्फी ने विकेटकीपर एलेक्स केरी के हाथों कैच कराया. वहीं अपना पहला टेस्ट खेल रहे सूर्यकुमार को ऑफ स्पिनर नायन लायन ने बोल्ड किया. इसके बाद रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा ने अर्धशतकी साझेदारी करके स्कोर को 220 रन के पार पहुंचाया.
बतौर कप्तान पहला शतक
रोहित शर्मा ने 171 गेंद पर शतक पूरा किया. यह उनका बतौर कप्तान टेस्ट का पहला शतक है. वे 212 गेंद पर 120 रन बनाकर पैट कमिंस की गेंद पर बोल्ड हो गए. इसके बाद उतरे विकेटकीपर बैटर केएस भरत इंटरनेशनल डेब्यू में बल्ले से कुछ खास छाप नहीं छोड़ सके. वे 10 गेंद पर 8 रन बनाकर आउट हुए. यह मर्फी का 5वां विकेट था.
रोहित शर्मा शतक लगाकर भी बाबर आजम से पीछे, कोहली का तो सपना ही नहीं हुआ पूरा, ऐसा क्या हुआ?
इसके बाद जडेजा और अक्षर पटेल ने नाबाद अर्धशतकीय साझेदारी करके टीम इंडिया का स्कोर 300 रन के पार पहुंचा दिया. जडेजा 170 गेंद पर 66 रन बनाकर खेल रहे हैं. उन्होंने अब तक 9 चौके लगाए हैं. वहीं अक्षर पटेल 102 गेंद पर 52 रन बनाकर डटे हुए हैं. 8 चौका लगाया है. दोनों अब तक 81 रन की नाबाद साझेदारी कर चुके हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Australia, India vs Australia, Ravindra jadeja, Rohit sharma, Team india
FIRST PUBLISHED : February 10, 2023, 17:01 IST
[ad_2]
Source link