[ad_1]
हाइलाइट्स
भारत-नागपुर के बीच नागपुर में पहला टेस्ट खेला जा रहा
ऑस्ट्रेलिया पहली पारी में 177 रन पर ऑल आउट हुआ
पहले दिन भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अर्धशतक ठोका
नई दिल्ली. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच नागपुर में खेले जा रहे बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट में भले ही टॉस मेहमान टीम ने जीता. लेकिन पहले दिन तो रोहित शर्मा एंड कंपनी ऑस्ट्रेलिया पर भारी नजर आई. पहले गेंदबाजों और फिर बल्लेबाजों ने ऑस्ट्रेलिया का दम निकाला. अगर केएल राहुल खराब शॉट खेलकर आउट नहीं होते तो पहले दिन ही भारत की जीत की नींव तैयार हो चुकी होती. खैर, अभी भी टीम इंडिया नागपुर टेस्ट में ड्राइविंग सीट पर है. दूसरे दिन के पहले 2 घंटे ही ये तय करने के लिए काफी होंगे कि नागपुर में किसकी नाक कटेगी और किसा बेड़ा पार होगा?
ऐसा इसलिए कहा जा सकता है कि ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली पारी में 63.5 ओवर ही खेल पाई और इसमें 177 रन जोड़े. इसके जवाब में रोहित शर्मा और केएल राहुल ने टीम इंडिया को सधी शुरुआत दिलाई. पहले विकेट के लिए दोनों ने 76 रन जोड़े. जो पिच के मिजाज को देखते हुए अहम साबित होंगे. रोहित पहले दिन 56 रन पर नाबाद लौटे. भारतीय टीम अभी भी ऑस्ट्रेलिया से 100 रन पीछे है. अब सवाल यही उठता है कि दूसरे दिन कैसे टीम इंडिया अपनी जीत की बुनियाद रख सकती है. उसके लिए उसे क्या करना होगा?
भारत अभी भी 100 रन पीछे
जिस तरह ऑस्ट्रेलिया पहले दिन 177 रन पर आउट हुई, उसे देखते हुए तो यह कहा जा सकता है कि नागपुर टेस्ट पूरे पांच दिन शायद ही चले. दूसरे दिन के पहले दो घंटे में ही मैच का भविष्य तय हो जाएगा. अगर टीम इंडिया ने पहले दो घंटे विकेट बचा लिए तो फिर ऑस्ट्रेलिया के लिए वापसी आसान नहीं रहने वाली. भारत को जीत के लिए 3 काम करने होंगे.
रोहित को आखिरी तक खेलना होगा
रोहित शर्मा ने बॉर्डर गावस्कर सीरीज की शानदार शुरुआत की. उन्होंने पहले दिन तेजतर्रार अर्धशतक ठोका है. अगर भारत को नागपुर टेस्ट जीतना है तो रोहित को दूसरे दिन जितनी हो सके, उतनी लंबी पारी खेलनी होगी. रोहित ऐसे खिलाड़ी हैं, अगर वो टिके रह गए तो फिर रन आना मुश्किल नहीं. क्योंकि इस विकेट पर हर सेशन के साथ रन बनाना मुश्किल होता जाएगा. नए बैटर के लिए एक-एक रन बनाना चुनौतीपूर्ण होगा. ऐसे में रोहित की आंखें जम चुकी हैं तो उन्हें लंबी पारी खेलना ही होगा.
चौथी पारी खेलने से बचना तो करना होगा ये काम
नागपुर टेस्ट में अगर भारत को चौथी पारी में बैटिंग से बचना है तो उसे दूसरे दिन दम दिखाना होगा. यानी ऑस्ट्रेलिया पर बड़ी बढ़त हासिल करनी होगी. भारत अभी भी 100 रन पीछे है. ऐसे में अगर दूसरे दिन भारत ऑस्ट्रेलिया पर 150 रन से अधिक की बढ़त हासिल कर लेता तो फिर मैच पूरी तरह से मुठ्ठी में आ जाएगा. उस सूरत में भारत को शायद चौथी पारी में बल्लेबाजी की नौबत ही न आए और अगर आती भी है तो कम रन ही बनाने होंगे. ऐसे में भारतीय बल्लेबाजों को दूसरे दिन ज्यादा से ज्यादा ओवर खेलने होंगे.
Womens T20 World Cup आज से, 10 टीम और 23 मैच, भारत का सेमीफाइनल तो पक्का ही समझो! जानें बड़ी बातें
सूर्यकुमार यादव पर बड़ा दारोमदार
सू्र्यकुमार यादव को नागपुर में टेस्ट डेब्यू का मौका मिला है. अगर नागपुर टेस्ट में भारत को जीत दर्ज करनी है तो सूर्यकुमार की भूमिका अहम रहेगी. श्रेयस अय्यर की गैरहाजिरी में मिडिल ऑर्डर में वो ही ऐसे बैटर हैं, जो तेजी से रन बना सकते हैं. वो स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ क्रीज से बाहर निकलकर शॉट खेलने से डरते नहीं हैं. दूसरे दिन भारत को उनसे इसी तरह की पारी की उम्मीद है. ताकि ऑस्ट्रेलियाई टीम को इस मैच में पूरी तरह बैकफुट पर धकेला जा सके. सूर्या टी20 में ऐसा कर चुके हैं. अब टेस्ट में ऐसी पारी खेलने की बारी है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Border Gavaskar Trophy, India vs Australia, Rohit sharma, Suryakumar Yadav, Team india
FIRST PUBLISHED : February 10, 2023, 08:34 IST
[ad_2]
Source link