Home Breaking News CUET UG 2023: सीयूईटी यूजी के लिए पंजीयन प्रक्रिया शुरू, जानें आवेदन प्रक्रिया और क्या है नए बदलाव?

CUET UG 2023: सीयूईटी यूजी के लिए पंजीयन प्रक्रिया शुरू, जानें आवेदन प्रक्रिया और क्या है नए बदलाव?

0
CUET UG 2023: सीयूईटी यूजी के लिए पंजीयन प्रक्रिया शुरू, जानें आवेदन प्रक्रिया और क्या है नए बदलाव?

[ad_1]

CUET UG 2023

CUET UG 2023
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

Common University Entrance Test (CUET UG 2023): राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने केंद्रीय और अन्य भाग लेने वाले विश्वविद्यालयों में स्नातक (UG) प्रवेश के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG 2023) पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर सीयूईटी 2023 आवेदन पत्र जमा कर सकेंगे। सीयूईटी 2023 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 12 मार्च, 2022 है। 

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के अध्यक्ष एम जगदीश कुमार ने गुरुवार को ट्वीट कर सूचित किया कि सीयूईटी-यूजी पर घोषणा: स्नातक कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG-2023) के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म आज रात से शुरू होगा। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 12 मार्च, 2023 है। CUET UG पंजीकरण 2023 शुरू होने के बाद, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर पंजीकरण करना होगा और फोटोग्राफ, हस्ताक्षर और श्रेणी प्रमाण पत्र की स्कैन की गई छवियों को अपलोड करना होगा। 

CUET UG 2023 यूजी परीक्षा मई में तो पीजी जून में होगी, अधिसूचना यहां देखें

परीक्षा नियामक एवं संचालक राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) की ओर से CUET UG 2023 परीक्षा के लिए विस्तृत अधिसूचना एवं पंजीकरण प्रक्रिया हेतु दिशा-निर्देश सीयूईटी यूजी की आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जारी की गई है। अधिसूचना के अनुसार, स्नातक दाखिलों के लिए CUET UG यानी सामान्य विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा-यूजी 2023 का आयोजन 21 मई से 31 मई तक किया जाना निर्धारित है। जबकि, स्नातकोत्तर दाखिलों के लिए सीयूईटी पोस्ट ग्रेजुएट 2023 परीक्षा एक जून से 10 जून के बीच आयोजित की जाएगी। पीजी परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया मध्य मार्च से शुरू होगी। 

CUET UG 2023 में इस बार क्या-क्या बदलाव हुआ?

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडर ग्रेजुएट (CUET UG-2023) के लिए परीक्षा उम्मीदवारों की संख्या और विषय विकल्पों के आधार पर कई दिनों में तीन पारियों में आयोजित की जाएगी। जबकि पिछले साल CUET UG परीक्षा एक दिन में दो पारियों में ही आयोजित की गई थी। CUET UG 2023 को 13 भाषाओं यानी अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में आयोजित किया जाएगा। 

 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here