[ad_1]

अस्पताल ले जाते वक्त महिला ने मृत बच्चे को जन्म दिया (सांकेतिक तस्वीर)
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मध्य दिल्ली के देशबंधु गुप्ता रोड थाना इलाके में बुधवार शाम एक राष्ट्रीय पार्टी के नेता की पत्नी ने बच्ची के अगवा होने की सूचना दे दी। ऐसे में पूरे जिले की पुलिस हरकत में आ गई। इसके बाद लोकल पुलिस के अलावा जिले के स्पेशल स्टाफ को बच्ची की तलाश में लगा दिया गया।
पुलिस की पड़ताल के बाद रात को उत्तरी दिल्ली के मौरिस नगर में एक मंदिर के बाहर से बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया गया। मामला संदिग्ध लगने पर जब बच्ची की मां से पूछताछ हुई तो वह बार-बार बयान बदलने लगी। बाद में उसने कबूल लिया कि लगातार तीसरी बेटी होने से हताश होकर बच्ची को मंदिर के बाहर छोड़कर झूठी कॉल की थी।
मध्य जिला के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुधवार शाम को 5:16 और 5:21 बजे महिला ने कॉल कर पुलिस को खबर दी कि बाइक सवार दो बदमाशों ने रानी झांसी रोड, मामा-भांजा की मजार के पास उसकी बच्ची छीन ली है। वारदात के बाद बदमाश फरार हो गए हैं।
[ad_2]
Source link