[ad_1]

फर्जी रिव्यू
– फोटो : अमर उजाला, मुंबई
Movie Review
फर्जी
कलाकार
शाहिद कपूर
,
विजय सेतुपति
,
के के मेनन
,
राशि खन्ना
,
भुवन अरोड़ा
और
अमोल पालेकर आदि
लेखक
राज और डीके
,
सीता आर मेनन
और
सुमन कुमार
निर्देशक
राज और डीके
निर्माता
डी 2 आर फिल्म्स
ओटीटी
अमेजन प्राइम वीडियो
रिलीज डेट
10 फरवरी 2023
फिल्म ‘कबीर सिंह’ से बड़े पर्दे पर शाहिद कपूर ने अपना करिश्मा वापस पाया। फिर तीन साल बाद फिल्म ‘जर्सी’ में इसे गंवा भी दिया। उनका रुआब रहा है हिंदी सिनेमा में। अभिनय भी वह अपनी लय में हों तो कमाल का करते हैं। कहने वाले कह सकते हैं कि राज और डीके ने शाहिद कपूर की ‘कबीर सिंह’ के बाद बनी रौनक को वेब सीरीज ‘फर्जी’ में भुनाने की कोशिश की है, लेकिन चर्चा ये भी रही है कि राज और डीके ने शाहिद कपूर की एक क्राइम ड्रामा फिल्म कोई नौ साल पहले ऑफर की थी। बात बनते बिगड़ते और फिर बनते बनते यहां तक पहुंची कि वह फिल्म एक वेब सीरीज जैसी फैल गई और अब ‘फर्जी’ की शक्ल में तकरीबन घंटे, घंटे भर के आठ एपिसोड की शक्ल में प्राइम वीडियो पर है। राज और डीके का ओटीटी पर रौला रहा है। ‘फैमिली मैन’ के दो कमाल के सीजन के बाद उनकी पांचों अंगुलियां घी में हैं। हो ये भी सकता है ‘फैमिली मैन’ के तीसरे सीजन में तिवारी और माइकल साथ मिलकर कुछ बड़ा धमाका भी करें।
[ad_2]
Source link