[ad_1]
हाइलाइट्स
भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 144 रन से छोड़ा पीछे.
अक्षर पटेल और रवींद्र जडेजा ने जड़ा अर्धशतक.
नई दिल्ली. बॉर्डर गावस्कर सीरीज (Border Gavaskar Trophy) की शुरुआत टीम इंडिया ने बेहतरीन तरीके से की है. नागपुर टेस्ट में मेजबानों ने नंबर वन टीम के छक्के छुड़ा दिए हैं, फिर चाहे गेंदबाजी हो या बल्लेबाजी. इस मैच में स्पिनर्स का बोलबाला रहा. चारो तरफ चर्चा है तो भारतीय ऑलराउंडर्स की, जिन्होंने अपने हरफनमौला प्रदर्शन से मेहमानों को संघर्ष करने पर मजबूर कर दिया है.
नागपुर टेस्ट में छाए हैं रवींद्र जडेजा, जिन्होंने लगभग 6 महीने बाद टीम में वापसी की है. उन्होंने पहले तो अपनी गेंदबाजी से मेहमानों को पस्त किया. स्वीव स्मिथ से लेकर मार्नस लाबुशेन जैसे दिग्गज जडेजा के सामने नहीं टिक सके. उसके बाद बल्लेबाजी से भी मेहमानों से मेहनत करवा रहे हैं. इतना ही नहीं, अक्षर पटेल ने भी बहती गंगा में हाथ धो लिए, गेंदबाजी से नहीं लेकिन बैटिंग से उन्होंने सभी को हैरान कर दिया है. दोनों ऑलराउंडर्स के बीच कुल 81 रन की साझेदारी हो चुकी है. रवींद्र जडेजा 66 रन पर नाबाद हैं जबकि पटेल 52 रन पर हैं.
रोहित शर्मा ने दे दिया वेलेंटाइन गिफ्ट
रोहित शर्मा ने 2018 की तरह इस बार भी अपनी पत्नी रितिका को एक शानदार शतक लगाकर वेलेंटाइन गिफ्ट दे दिया है. हिटमैन ने 4 साल पहले रोहित ने 13 फरवरी को साउथ अफ्रीका के खिलाफ शतकीय पारी खेली थी. उस दौरान मैदान में रितिका भी मौजूद दिखीं. अब अक्षर पटेल भी शादी रचा चुके हैं और पत्नी को वेलेंटाइन गिफ्ट देने का प्लान बना रहे हैं.
भारत ने नागपुर में अपनाई 2017 वाली रणनीति, तीन खिलाड़ी इस मैदान पर बरपाते हैं कहर
काम कर गया लेडी लक
पिछले कई मुकाबलों में अक्षर पटेल की बल्लेबाजी में निखार देखा गया है. लेकिन इस मैच में उनके शॉट्स शानदार दिखे. वह 52 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं, अब देखना होगा कि अक्षर अपनी पारी को शतक में तब्दील करने में कामयाब होते हैं या नहीं. मैच के बाद अक्षर पटेल ने कहा कि उनके लिए लेडी लक काम कर गया है. स्टार ऑलराउंडर ने पिछले महीने ही शादी कर नई जिंदगी की शुरुआत की है. दूसरे दिन तक टीम इंडिया मेहमानों से 144 रन आगे है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Axar patel, Border Gavaskar Trophy, India vs Australia, Rohit sharma, Team india
FIRST PUBLISHED : February 10, 2023, 18:51 IST
[ad_2]
Source link