Home Sports IND vs AUS: विराट कोहली की एंट्री से ही चौंका ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर, मैच के बाद बता दिया हीरो

IND vs AUS: विराट कोहली की एंट्री से ही चौंका ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर, मैच के बाद बता दिया हीरो

0
IND vs AUS: विराट कोहली की एंट्री से ही चौंका ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर, मैच के बाद बता दिया हीरो

[ad_1]

हाइलाइट्स

ऑस्ट्रेलिया के टॉड मर्फी ने पांच विकेट अपने नाम किए.
भारत दूसरे दिन तक मेहमानों से 144 रन से आगे है.

नई दिल्ली. भारतीय टीम ने बॉर्डर गावस्कर सीरीज (Border Gavaskar Trophy) की शुरुआत शानदार तरीके से की है. अभी तक इस मैच में भारतीय ऑलराउंडर्स का बोलबाला रहा है. चाहे बल्लेबाजी हो या फिर गेंदबाजी. विराट कोहली (Virat Kohli) जिनका ऑस्ट्रेलियाई टीम में खासा खौफ है, इस मैच में उनका बल्ला शांत रहा. लेकिन जिस तरह ने उन्होंने 2023 की शुरुआत की है, उसके बाद हर किसी की नजरें उनपर टिकी हैं. सीमित ओवरों में विराट शतकों का सूखा खत्म कर चुके हैं.

नागपुर में विराट कोहली जब मैदान में उतरे तो फैंस खुशी से झूम उठे. रन मशीन को आउट करना हर किसी के लिए एक चुनौती होती है. लेकिन इस मैच में कोहली को ऑस्ट्रेलिया के उस गेंदबाज ने आउट किया, जिसने टेस्ट करियर में अपना पहला कदम रखा है. उनका नाम है टॉड मर्फी. टीम इंडिया मेहमान टीम के स्टार स्पिनर नॉथन लायन के लिए योजना बनाई थी. लेकिन मर्फी ने भारत की दिशा ही बदल दी. कोहली ही नहीं बल्कि चेतेश्वर पुजारा, केएल राहुल जैसे स्टार बैटर्स को भी मर्फी ने पवेलियन भेज दिया. लेकिन उन्हें सुकून मिला विराट के विकेट से. मर्फी ने दूसरे दिन के खेल के बाद अपनी भावनाओं को सबके सामने रखा.

मैं शोर सुनकर हैरान रह गया- टॉड मर्फी

विराट कोहली को लेकर मर्फी ने कहा, ‘मुझे सबसे ज्यादा खुशी विराट कोहली के विकेट से हुई. वो बॉल शानदार थी. ये एक सपने के सच होने जैसा है. मैंने उन्हें लंबे समय से खेलते देखा है, वे हीरो हैं. जब वह बैटिंग करने उतरे उसके बाद शोर हुआ, जिसे सुनकर मैं चौंक गया था. वो लम्हा मैं कभी नहीं भूलूंगा. उनके साथ खेलना शानदार है. एलेक्स कैरी ने शानदार कैच लिया, रिव्यू में उन्होंने मेरी मदद की.’

अक्षर पटेल के लिए काम कर गया लेडी लक, रोहित शर्मा की तरह वेलेंटाइन गिफ्ट देने का है प्लान

युवा स्पिनर ने झटके पांच विकेट

भारतीय टीम की नजरें नाथन लायन पर थीं. लेकिन चमके टॉड मर्फी, उन्होंने एक के बाद एक स्टार बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया. उन्होंने पांच विकेट लिए, जिसमें विराट कोहली, चेतेश्वर पुजारा, केएल राहुल, केएस भरत और आर अश्विन शामिल हैं. हालांकि, रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल एक बहुमूल्य पार्टनरशिप से टीम के स्कोर को आगे ले जा रहे हैं. भारत दूसरे दिन के खेल तक 144 रन से आगे है.

Tags: Border Gavaskar Trophy, India vs Australia, Team india, Virat Kohli

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here