Home Breaking News IND vs AUS 1st Test Day 2 Live: दूसरे दिन का खेल शुरू, अश्विन-रोहित क्रीज पर, भारत का स्कोर 80 रन के पार

IND vs AUS 1st Test Day 2 Live: दूसरे दिन का खेल शुरू, अश्विन-रोहित क्रीज पर, भारत का स्कोर 80 रन के पार

0
IND vs AUS 1st Test Day 2 Live: दूसरे दिन का खेल शुरू, अश्विन-रोहित क्रीज पर, भारत का स्कोर 80 रन के पार

[ad_1]

09:35 AM, 10-Feb-2023

IND vs AUS 1st Test Day 2 Live: दूसरे दिन का खेल शुरू

दूसरे दिन का खेल शुरू हो चुका है। कप्तान रोहित शर्मा के साथ रविचंद्रन अश्विन क्रीज पर हैं। दोनों बल्लेबाज अच्छी साझेदारी कर टीम इंडिया को अच्छी बढ़त दिलाना चाहेंगे।

09:34 AM, 10-Feb-2023

IND vs AUS 1st Test Day 2 Live: मैच में पहले दिन क्या हुआ ?

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत बेहद खराब रही। दो रन के स्कोर पर टीम के दोनों ओपनर पवेलियन लौट गए। इसके बाद स्टीव स्मिथ और मार्नस लाबुशेन ने 82 रन की साझेदारी कर टीम को संभाला, लेकिन जडेजा ने एक ओवर में दो विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया को बैकफुट में ढकेल दिया। इसके बाद उन्होंने स्मिथ को भी आउट कर दिया। पीटर हैंड्सकॉम्ब और एलेक्स कैरी ने भी अर्धशतकीय साझेदारी की, लेकिन अश्विन ने इस जोड़ी को तोड़ा। इसके बाद उन्होंने जडेजा के साथ मिलकर ऑस्ट्रेलिया की पारी 177 रन पर खत्म कर दी। 

ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा 49 रन मार्नस लाबुशेन ने बनाए। उनके अलावा स्टीव स्मिथ 37, एलेक्स कैरी 36 और पीटर हैंड्सकॉम्ब 31 ही दहाई का आंकड़ा छू सके। भारत के लिए जडेजा ने पांच विकेट लिए। उन्होंने टेस्ट में 11वीं बार ओवर में पांच विकेट लेने का कारनामा किया। वहीं, अश्विन ने तीन विकेट लिए। इस दौरान उन्होंने टेस्ट में अपने 450 विकेट भी पूरे किए। शमी और सिराज को एक-एक विकेट मिला। सिर्फ अक्षर पटेल कोई विकेट नहीं ले सके।

08:21 AM, 10-Feb-2023

IND vs AUS 1st Test Day 2 Live: दूसरे दिन का खेल शुरू, अश्विन-रोहित क्रीज पर, भारत का स्कोर 80 रन के पार

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैच की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है। आज मुकाबले का दूसरा दिन है। पहले दिन ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 177 रन बनाए। इसके जवाब में भारतीय टीम एक विकेट पर 77 रन बना चुकी है। 

दूसरे दिन कप्तान रोहित और रविचंद्रन अश्विन अपनी पारी आगे बढ़ाना चाहेंगे। रोहित अर्धशतक लगाकर खेल रहे हैं और लंबी पारी खेलकर टीम इंडिया को बेहतर स्थिति में पहुंचाना चाहेंगे। वहीं, अश्विन भी अच्छी बल्लेबाजी कर बल्ले से भी उपयोगी योगदान देने की कोशिश करेंगे।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here