Home Sports Rishabh Pant: बैसाखी थामे दिखे ऋषभ पंत, तस्वीर देख फैंस को भी महसूस होगा असहनीय दर्द

Rishabh Pant: बैसाखी थामे दिखे ऋषभ पंत, तस्वीर देख फैंस को भी महसूस होगा असहनीय दर्द

0
Rishabh Pant: बैसाखी थामे दिखे ऋषभ पंत, तस्वीर देख फैंस को भी महसूस होगा असहनीय दर्द

[ad_1]

Rishabh Pant Crutches, Health Update: भारतीय क्रिकेट टीम के सुपरस्टार ऋषभ पंत फिलहाल रिकवरी के दौर से गुजर रहे हैं. उन्होंने शुक्रवार को एक तस्वीर पोस्ट की. पंत इस फोटो में बैसाखी थामे नजर आ रहे हैं. बता दें कि पंत का पिछले साल दिसंबर के अंत में कार एक्सीडेंट हो गया था. वह तब दिल्ली से अपने घर रुड़की जा रहे थे.

बैसाखी थामे दिखे पंत

25 साल के ऋषभ पंत ने शुक्रवार को ट्विटर पर अपनी दो तस्वीरें पोस्ट कीं. इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘एक कदम आगे, एक कदम और मजबूत, एक कदम बेहतर.’ पंत बैसाखी के सहारे चलने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं. उनके दाएं पैर में सूजन भी दिख रही है. वह एक पैर के सहारे ही खड़े दिख रहे हैं. ऐसे में फैंस पंत के असहनीय दर्द का अंदाजा लगा सकते हैं.

 ऐसा है पंत का करियर

ऋषभ पंत ने अभी तक 31 टेस्ट, 27 वनडे और 64 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. 25 साल के इस विकेटकीपर ने टेस्ट में 5 शतक और 10 अर्धशतकों की बदौलत 2123 रन बनाए हैं. वहीं, वनडे में एक शतक और 5 अर्धशतक लगाते हुए 840 जबकि टी20 अंतरराष्ट्रीय फॉर्मेट के 64 मैचों में 3 अर्धशतकों की बदौलत कुल 970 रन बनाए हैं.

भारत की पहली पसंद ZeeHindi.com – अब किसी और की ज़रूरत नहीं 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here