Home Breaking News UP GIS 2023 Live: यूपी में आज से लगेगा निवेशकों का मेला, योगी बोले- दुनिया देखेगी प्रदेश के विकास की नई कहानी

UP GIS 2023 Live: यूपी में आज से लगेगा निवेशकों का मेला, योगी बोले- दुनिया देखेगी प्रदेश के विकास की नई कहानी

0
UP GIS 2023 Live: यूपी में आज से लगेगा निवेशकों का मेला, योगी बोले- दुनिया देखेगी प्रदेश के विकास की नई कहानी

[ad_1]

09:15 AM, 10-Feb-2023

योगी बोले, प्रदेश बीमारू राज्य से उभरकर एक उद्यम प्रदेश बन रहा है

ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि शुक्रवार से पूरी दुनिया यूपी के विकास की नई कहानी देखेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश बीमारू राज्य से उभरकर एक उद्यम प्रदेश और विकसित अर्थव्यवस्था की ओर अग्रसर हो रहा है। सुदृढ़ कानून-व्यवस्था, विकास की बड़ी परियोजनाओं के मामले में प्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि एक्सप्रेस-वे कनेक्टिविटी के साथ निवेश के बेहतरीन गंतव्य और पर्यटन के लिए जाना जाता है। किसानों और युवाओं ने जिस तेजी के साथ विकास की गति को आगे बढ़ाया है वह प्रदेश को नये भारत के नये उत्तर प्रदेश के रूप में स्थापित कर रहा है। विकास कार्यों की 159 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण इसका गवाह है।

09:07 AM, 10-Feb-2023

ये हैं पार्टनर कंट्री

यूके, जापान, साउथ कोरिया, नीदरलैंड, सिंगापुर, मारीशस, डेनमार्क, आस्ट्रेलिया, यूएई, इटली। 

08:53 AM, 10-Feb-2023

ये उद्योगपति समिट में रहेंगे मौजूद

रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी, टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन, आदित्य बिड़ला ग्रुप के कुमार मंगलम बिड़ला, महिंद्रा एंड महिंद्रा के चेयरमैन आनंद महिंद्रा, वेदांता ग्रुप के अनिल अग्रवाल और हीरानंदानी ग्रुप से जुड़े दिग्गज उद्योगपति मौजूद रहेंगे।

इस समिट में मैन्युफैक्चरिंग, फार्मास्युटिकल एवं मेडिकल, नवीनीकरण ऊर्जा, टेक्सटाइल, टूरिज्म, वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक, शिक्षा, हेल्थकेयर, आईटी एंड इलेक्ट्रॉनिक सेक्टर में भारी निवेश की संभावना है।

08:53 AM, 10-Feb-2023

पीएम मोदी के अलावा रक्षामंत्री और मुख्यमंत्री योगी भी रहेंगे मौजूद

समिट लखनऊ के वृंदावन योजना के विशाल मैदान में आयोजित हो रही है। उद्घाटन सत्र में पीएम मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खास तौर से मौजूद रहेंगे। इसके अलावा तीन दिन की समिट में गृहमंत्री अमित शाह व अन्य केंद्रीय मंत्रियों पीयूष गोयल, धर्मेंद्र प्रधान, हरदीप पुरी, अश्विनी वैष्णव सहित केंद्र और प्रदेश सरकार के तमाम मंत्री शामिल होंगे।

08:40 AM, 10-Feb-2023

UP GIS 2023 Live: यूपी में आज से लगेगा निवेशकों का मेला, योगी बोले- दुनिया देखेगी प्रदेश के विकास की नई कहानी

UP Global Investors Summit Live News in Hindi: करीब 25 लाख करोड़ रुपये के निवेश के करार होने की उम्मीद

यूपी में आज से तीन दिवसीय ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट का आगाज हो रहा है। देश-विदेश के दिग्गज उद्योगपतियों की मौजूदगी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 का शुभारंभ करेंगे। समिट में करीब 25 लाख करोड़ रुपये के निवेश के करार होने की उम्मीद है। इससे दो करोड़ रोजगार के अवसर सृजित होने की संभावना है। 10 साझीदार देशों के अलावा 40 देशों के अन्य 600 प्रतिनिधि भी समिट में भाग लेंगे।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here