Home Sports Womens T20 World Cup आज से, 10 टीम और 23 मैच, भारत का सेमीफाइनल तो पक्का ही समझो! जानें बड़ी बातें

Womens T20 World Cup आज से, 10 टीम और 23 मैच, भारत का सेमीफाइनल तो पक्का ही समझो! जानें बड़ी बातें

0
Womens T20 World Cup आज से, 10 टीम और 23 मैच, भारत का सेमीफाइनल तो पक्का ही समझो! जानें बड़ी बातें

[ad_1]

हाइलाइट्स

दक्षिण अफ्रीका में महिला टी20 विश्व कप का आज से आगाज
भारत का पहला मुकाबला 12 फरवरी को पाकिस्तान से होगा
टूर्नामेंट के पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका की टक्कर श्रीलंका से

ICC Women’s T20 World Cup 2023: दक्षिण अफ्रीका में आज से महिला क्रिकेट का महाकुंभ यानी वुमेंस टी20 विश्व कप का आगाज होगा. पहले मैच में मेजबान दक्षिण अफ्रीका की टक्कर श्रीलंका से केपटाउन में होगी. यह टूर्नामेंट का 8वां सीजन है. 17 दिन तक चलने वाले महिला टी20 वर्ल्ड कप में कुल 10 टीमें हिस्सा ले रहीं. इनके बीच कुल 23 मुकाबले खेले जाएंगे. ऑस्ट्रेलिया डिफेंडिंग चैंपियन है. उसने 2020 में अपने घर में हुए टूर्नामेंट में भारत को हराकर खिताब जीता था. ऐसे में इस बार भारतीय टीम हर हाल में खिताब जीतना चाहेगी.

महिला टी20 विश्व कप में पहली बार ऐसा होगा कि फील्ड अंपायर से लेकर मैच ऑफिशियल्स तक हर जिम्मेदारी महिलाएं निभाएंगी. इससे पहले, दक्षिण अफ्रीका में महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप खेला गया था. इसका खिताब भारत ने जीता था. महिला टी20 विश्व कप के ज्यादातर मुकाबले इसमें दोनों सेमीफाइनल और फाइनल केपटाउन के न्यूलैंड्स में खेले जाएंगे. इसके अलावा कुछ मैच पार्ल के बोलैंड पार्क और 5 मैच पोर्ट एलिजाबेथ (एबेरेहा) के सेंट जॉर्ज पार्क में खेले जाएंगे.

हरमनप्रीत की अगुआई में भारतीय क्रिकेट टीम अपना पहला मुक़ाबला 12 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ केपटाउन में खेलेगी. इसके अलावा 15 फरवरी को इसी मैदान पर वेस्टइंडीज से दूसरा मुक़ाबला होगा. वहीं 18 और 20 फरवरी को पोर्ट एलिजाबेथ में इंग्लैंड और आयरलैंड से आमना-सामना होगा.

10 टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया
महिला टी20 विश्व कप में कुल 10 टीमें हिस्सा लेंगी. ग्रुप ए में ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश शामिल हैं. वहीं, ग्रुप-बी में इंग्लैंड, भारत, पाकिस्तान, वेस्टइंडीज और आयरलैंड की टीमें हैं. हर टीम अपने ग्रुप में बाकी की 4 टीमों से एक-एक मैच खेलेगी. हर ग्रुप की 2 टॉप टीमें 23 और 24 फरवरी को सेमीफाइनल में उतरेंगी. टी20 विश्व कप का फाइनल 26 फरवरी को होगा. खिताबी मुकाबले के लिए एक दिन का रिजर्व डे भी रखा गया है.

मेजबान होने के नाते दक्षिण अफ्रीका सीधे महिला टी20 विश्व कप के लिए क्वालिफाई हुआ और 30 नवंबर 2021 की रैंकिंग के मुताबिक टॉप-7 टीमों के साथ शामिल हो गया. बाकी दो स्थान के लिए 37 देशों के बीच क्वालिफायर खेले गए, जिससे बांग्लादेश और आयरलैंड की टीम मुख्य ड्रॉ में पहुंचीं.

भारतीय टीम के हालिया फॉर्म को देखते हुए उसके सेमीफाइनल में पहुंचने की पूरी उम्मीद है. भारत के ग्रुप में इंग्लैंड ही ऐसी टीम है, जो ज्यादा मजबूत है. बाकी पाकिस्तान, वेस्टइंडीज को भारतीय टीम हराने का दम रखती है.

केएल राहुल रन बनाएं नहीं तो बाहर जाएं, डबल सेंचुरी लगाने वाले 2 ओपनर तैयार, मामला हुआ गंभीर!

अश्विन पर रणनीति बनाते रह गए कंगारू, कमबैक मास्‍टर ने उड़ाए तोते…नागपुर में जीत पक्‍की!

ऑस्ट्रेलिया सबसे मजबूत दावेदार
ऑस्ट्रेलिया ने महिला टी20 विश्व कप को सबसे अधिक बार जीता है. ऑस्ट्रेलिया 5 बार चैंपियन बना है. इंग्लैंड 2009 और वेस्टइंडीज 2016 में चैंपियन बना था. भारत ने अबतक खेले गए 7 टी20 वर्ल्ड कप में 3 बार सेमीफाइनल और एक बार फ़ाइनल में जगह बनाई है. टीम इंडिया ने 2020 वर्ल्ड कप में उन्होंने फ़ाइनल मुक़ाबला खेला था. 2012, 2014 और 2016 में भारत ग्रुप स्टेज में ही हारकर बाहर हो गया था.

Tags: Harmanpreet kaur, Icc T20 world cup, Shafali verma, Women cricket, Women’s T20 World Cup

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here