[ad_1]

आनंद महिंद्रा, राम चरण
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
देश के मशहूर उद्योगपति आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं। अक्सर वह ट्विटर पर ऐसी चीजें साझा करते हैं जो वायरल हो जाती हैं। हाल ही में उन्होंने आरआरआर अभिनेता राम चरण के साथ एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसकी खूब चर्चा हो रही है। दरअसल, उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने शुक्रवार को हैदराबाद में महिंद्रा ग्रुप की जेन3 फॉर्मूला ई रेस के लॉन्च के मौके पर अभिनेता राम चरण से मुलाकात की।
यह भी पढ़ें- Ananya panday: अनन्या ने बिकिनी में साझा की बोल्ड तस्वीर, ट्रोल्स बोले- कुपोषित लग रही हो
इस दौरान वह अभिनेता से नाटू-नाटू गाने के डांस स्टेप्स सीखते नजर आए। उन्होंने इसका एक वीडियो भी ट्विटर पर शेयर किया है। वीडियो में राम चरण आनंंद महिंद्रा को अपनी फिल्म के गाने पर डांस करना सीखा रहे हैं। वीडियो साझा करते हुए आनंद ने लिखा, ”रेस के अलावा, हैदराबाद प्रिक्स में रामचरण से नाटू नाटू के बेसिक स्टेप्स सीखकर बोनस भी मिला। शुक्रिया मेरे दोस्त…ऑस्कर के शुभकामनाएं।” इस ट्वीट पर राम चरण ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा, ” आनंद महिंद्रा जी आपने मुझसे तेज मूव किया। यह एक सुपर फन इंट्रैक्शन था। आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।”
Well apart from the race, one real bonus at the #HyderabadEPrix was getting lessons from @AlwaysRamCharan on the basic #NaatuNaatu steps. Thank you and good luck at the Oscars, my friend! pic.twitter.com/YUWTcCvCdw
— anand mahindra (@anandmahindra) February 11, 2023
यह भी पढ़ें- Rakhi Sawant: कियारा-सिड की शादी पर छलका राखी का दर्द, कहा- अब किसी शादी देखती हूं तो घिन आती है
बता दें कि हाल ही में आरआरआर का गाना नाटू-नाटू ऑस्कर के ओरिजनल सॉन्ग कैटिगरी में नॉमिनेट किया गया है। इससे पहले एमएम कीरावनी द्वारा कंपोज किया यह गाना गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड जीतकर देश का नाम रोशन कर चुका है। गौरतलब है कि आरआरआर भारत के अलावा पश्चिमी देशों में भी काफी ज्यादा पसंद की गई है। फिल्म का निर्देशन मशहूर डायरेक्टर एसएस राजामौली ने किया है। फिल्म में राम चरण के अलावा जूनियर एनटीआर ने भी अहम भूमिका निभाई है। यह फिल्म वर्ल्डवाइड 1250 करोड़ से अधिक का कारोबार कर चुकी है। इससे पहले राजामौली बाहुबली जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म बना चुके हैं।
[ad_2]
Source link